Arduino क्या है और इसके क्या इस्तेमाल है | What is Arduino in Hindi [Full Guide 2023]

क्या आपने कभी कुछ इलेट्रॉनिक प्रोजेक्ट बनाने के बारे में सोचा है? क्या आपने कभी सोचा है की आप अपने घर में अपना छोटा रोबोट कैसे बना सकते है? या अगर आपने कुछ भी electronic project बनाने के बारे कभी भी internet पर खोजा होगा तो अपने Arduino का नाम जरूर ही सुना होगा।

तो दोस्त मैं आपका हिंदीअस्त्र के एक और जबरदस्त पोस्ट पर स्वागत करता हूं। आज मैं आपको Arduino के बारे में पूरी जानकारी दूंगा और आपको बताऊंगा की Arduino क्या है? Arduino से क्या क्या बनाया जा सकता है? क्या Arduino से रोबोट बनाया जा सकते है? इत्यादि।

Arduino क्या है और इसके क्या इस्तेमाल है? (What is Arduino in Hindi) इस पोस्ट हम आपको Arduino के बारे में जबरजस्त बाते बताऊंगा की क्यों Arduino दुनिया भर में इतना लोकप्रिय है? तो चलिए इस पोस्ट को शुरू करते है।

हम आशा करते है आप इस पोस्ट को पूरा पढेंगे और Arduino की पूरी जानकारी ले के जायेंगे क्योंकि ऐसी जानकारी आपको internet पे कही नही मिलेगी।

Arduino क्या है? | What is Arduino in Hindi?

Arduino एक open-source electronic platform है जो की easy-to-use software एवं hardware प्रदान करता है। Arduino आपको open-source board प्रदान करता जिसको आप Arduino द्वारा दिए गए Arduino IDE पे Arduino programming language के इस्तेमाल से आप कुछ भी बना सकते है।

Arduino boards इतने कमाल के होते है की उसे दुनिया भर में electronic gadgets बनाने में उपयोग किया जाता है। इसकी मदद से आप इसमें कुछ भी कमाल के gadget बना सकते है। उदाहरण के लिए आप इसकी मदद से एक sensor detector alarm या एक mini computer जैसे कमल के gadgets बना सकते है।

यह open-source कंपनी है जो single-board microcontrollers और microcontroller kits बनती है जिसके इस्तेमाल से digital devices बना सकते है। इसके इस्तेमाल से आपको अपने project के लिए कोई अलग से सर्किट बोर्ड बनाने की जरुरत नहीं पड़ती है। आप सरे काम Arduino के बने बनाए बोर्ड के दुबारा से कर सकते है।

Arduino से क्या बनाया जा सकता है?

Arduino के इस्तेमाल से बहुत ही गज़ब गज़ब के gadgets और electronic projects बनाया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से दुनिया भर के लोगों ने तरह तरह के devices बनाए है:

  • Animated RGB wall Clock
  • Remote Control vehicles
  • Mini computer
  • Sensor Alarm
  • LED rubik’s cube
  • Mini Robots
  • Thermal camera
  • Robotic arm
  • Quadcopter

ऐसे ही तरह तरह के electronic gadgets आप भी Arduino के इस्तेमाल से बना सकते है।

Arduino के फीचर्स क्या है | Features of Arduino in Hindi

Arduino एक बहुत ही जबरदस्त microcontroller device और बोर्ड है जिसकी मदद से आप कोई भी मनचाहे electronic project और gadgets बना सकते है। इसके features के वजह से ही यह एक विश्व प्रसिद्ध open source बोर्ड है।

चलिए देखते है इसके किन features के वजह से यह विश्व में हर किसी द्वारा इस्तेमाल किया जाता है:

  • Arduino बोर्ड विभिन्न sensors से analog या digital input signal को पढ़ने में सक्षम होते हैं और इसे output में बदल देते हैं जैसे मोटर को activate करना, LED lights को चालू / बंद करना, cloud से connect करना और कई अन्य उपयोग।
  • आप Arduino IDE (जिसके इस्तेमाल से board में software update किया जाता है) के माध्यम से बोर्ड पर microcontroller को निर्देशों का एक सेट भेजकर अपने बोर्ड के कार्यों को नियंत्रित कर सकते हैं और आप उसे अपने हिसाब से काम करवा सकते है।
  • अधिकांश पिछले प्रोग्रामेबल सर्किट बोर्ड के विपरीत, बोर्ड पर एक नया कोड लोड करने के लिए, Arduino को कोई अलग हार्डवेयर के पार्ट (जिसे प्रोग्रामर कहा जाता है) की आवश्यकता नहीं होती है। आप बस एक USB cable का उपयोग कर सकते हैं और उसे अपने कंप्यूटर में कनेक्ट कर के Arduino IDE के इस्तेमाल से code कर सकते है।
  • Arduino IDE C++ के simplified version का उपयोग करता है, जिससे प्रोग्राम को सीखना आसान हो जाता है।
  • Arduino एक standard form factor प्रदान करता है जो माइक्रो-कंट्रोलर के कार्यों को अधिक accessible पैकेज में तोड़ता है।

अरुडिनो बोर्ड के विभिन्न प्रकार

उपयोग किए जाने वाले विभिन्न माइक्रोकंट्रोलर के आधार पर विभिन्न प्रकार के Arduino बोर्ड उपलब्ध हैं। हालांकि, सभी Arduino बोर्डों में एक चीज समान है: उन्हें Arduino IDE के माध्यम से प्रोग्राम किया जाता है।

सभी Arduino के बोर्ड में अंतर input और output (sensor, LED, और button की संख्या आप एक बोर्ड पर उपयोग कर सकते हैं), speed, operating voltage, फॉर्म फैक्टर आदि की संख्या पर आधारित हैं। कुछ बोर्ड embedded होने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं और इनमें कोई प्रोग्रामिंग hardware उपलब्ध नहीं होता है, जिसे आपको अलग से खरीदना होगा। कुछ सीधे 3.7V बैटरी से चल सकते हैं, अन्य को कम से कम 5V की आवश्यकता होती है।

Arduino boards based on ATMEGA328 microcontroller

Board NameOperating VoltClock SpeedDigital i/oAnalog InputsPWMUARTProgramming Interface
Arduino Uno R35V16MHz14661USB via ATMega16U2
Arduino Uno R3 SMD5V16MHz14661USB via ATMega16U2
Red Board5V16MHz14661USB via FTDI
Arduino Pro 3.3v/8 MHz3.3V8MHz14661FTDI-Compatible Header
Arduino Pro 5V/16MHz5V16MHz14661FTDI-Compatible Header
Arduino mini 055V16MHz14861FTDI-Compatible Header
Arduino Pro mini 3.3v/8mhz3.3V8MHz14861FTDI-Compatible Header
Arduino Pro mini 5v/16mhz5V16MHz14861FTDI-Compatible Header
Arduino Ethernet5V16MHz14661FTDI-Compatible Header
Arduino Fio3.3V8MHz14861FTDI-Compatible Header
LilyPad Arduino 328 main board3.3V8MHz14661FTDI-Compatible Header
LilyPad Arduino simple board3.3V8MHz9450FTDI-Compatible Header

Arduino boards based on ATMEGA32u4 microcontroller

Board NameOperating VoltClock SpeedDigital i/oAnalog InputsPWMUARTProgramming Interface
Arduino Leonardo5V16MHz201271Native USB
Pro micro 5V/16MHz5V16MHz14661Native USB
Pro micro 3.3V/8MHz5V16MHz14661Native USB
LilyPad Arduino USB3.3V8MHz14661Native USB

Arduino boards based on ATMEGA2560 microcontroller

Board NameOperating VoltClock SpeedDigital i/oAnalog InputsPWMUARTProgramming Interface
Arduino Mega 2560 R35V16MHz5416144USB via ATMega16U2B
Mega Pro 3.3V3.3V8MHz5416144FTDI-Compatible Header
Mega Pro 5V5V16MHz5416144FTDI-Compatible Header
Mega Pro Mini 3.3V3.3V8MHz5416144FTDI-Compatible Header

Arduino boards based on AT91SAM3X8E microcontroller

Board NameOperating VoltClock SpeedDigital i/oAnalog InputsPWMUARTProgramming Interface
Arduino Mega 2560 R33.3V84MHz5412124USB native

Arduino Board Description in Hindi

  1. Power USB : Arduino board को आप अपने USB cable के इस्तेमाल से अपने कंप्यूटर से जोड़ कर पॉवर दे सकते है। आपको बीएस USB cable को Arduino में दिए गए USB power port से जोड़ना है।
  2. Power (Barrel Jack): Arduino boards को directly AC supply के साथ connect किया जा सकता है, Barrel Jack की मदद से।
  3. Voltage Regulator: Voltage regulator, Arduino में दिए गए Voltage को control करने का काम करता है।
  4. Crystal Oscillator: यह Arduino को समय समझने में और उसे संभालने में मदद करता है।
  5. Arduino Reset: आप अपने बोर्ड को reset कर सकते है। या तो आप Arduino को reset बटन दबा के reset कर सकते है, या तो आप board में मौजूद reset पिन से एक बटन कनेक्ट कर उसे reset कर सकते है।
  6. Power LED indicator: जैसे ही आप अपने बोर्ड को power supply के साथ connect करते है वैसे ही यह LED light on हो जाता है। अगर ऐसा नहीं होता है तो समझ जाए की आपके connection कुछ खोट है।
  7. Analog Pins : Arduino board में कई analog pin मौजूदं है, A0 से A5 तक। इस पिन की मदद से किसी भी analog sensor को जोड़ा जा सकता है, जैसे temperature sensor, humidity sensor इत्यादि।
  8. Main microcontroller : हर Arduino Board का एक अपना microcontroller होता है, जिसे आप उसका दिमाग भी कह सकते है। अलग अलग board के IC chip में कुछ कुछ अंतर होते है। इन microcontroller को ATMEL company द्वारा बनाया जाता है।
  9. Pins (3.3,5,Vin,GND)
    • 3.3 V : यह ३.३ Volt की output के लिए है 
    • 5 V : यह ५ volt की output के लिए है 
    • बहुत सारे components, 3.3V या 5V के साथ आराम से काम करते है 
    • GND(Ground) : बोर्ड में कई सारे GND या ग्राउंड पिन मौजूद है जिनके इस्तेमाल से आप grounding कर सकते है 
    • Vin : Vin के इस्तेमाल से आप Arduino board को किसी external power supply से power दे सकते है जैसे की AC supply 

Arduino से सम्बंधित कुछ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या Arduino को इस्तेमाल करने के लिए कोई उम्र सीमा है?

जी नहीं! Arduino को किसी भी उम्र के लोग इस्तेमाल कर सकते है, चाहे वह बच्चे हो या बड़े।

क्या Arduino सिखने के लिए आपको engineering करनी आवश्यक है?

बिलकुल भी नही! कोई भी इसका इस्तेमाल कर सकता है जिसे भी कुछ नया बनाने का सुक हो |

क्या Arduino सीखना बहुत मुश्किल है?

नहीं! Arduino को सीखना आसान है बस आपने लगन और कुछ नया बनाने की चाह होनी चाहिए।

क्या Arduino को भारत में ख़रीदा जा सकता है?

जी हाँ, यह भारत में भी उपलब्ध है और आप इससे amazon, flipkart या robu.in से खरीद सकते है।

Arduino कितना महंगा होता है ?

Arduino का दाम 400 रूपए से लेकर हजारों रुपयों तक जाता है, आप अपने हिसाब से को भी बोर्ड या पूरी किट ले सकते है।

हम यहां प्रकाशित सभी सामग्री की सटीकता को सत्यापित करने की पूरी कोशिश करते हैं। यदि आपको कोई त्रुटि दिखती है, तो बेझिझक संपर्क करें और हमें हमारी गलती बताएं!

नमस्ते, मेरा नाम अभिषेक है, और मैं एक वेब डेवलपर हूं। मेरा दिल तकनीक, वेब विकास, और नवाचार के प्रति बहुत गहरी प्रेमभावना से भरा हुआ है। मुझे प्रोग्रामिंग करने और खुद से चीजें बनाने में भी बड़ी रुचि है।

Leave a Comment