बागेश्वर धाम में घर बैठे अर्जी कैसे लगाएं: दोस्तों, मध्य प्रदेश में स्थित बागेश्वर धाम एक ऐसा पवित्र स्थल है, जहां आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने भक्तों की हर समस्या का समाधान कर देते हैं। इस पवित्र धाम में एक अलौकिक शक्ति निहित है, जहां भक्त अगर पूरे मन से अर्जी लगाते हैं तो उनकी अर्जी स्वीकार होती है और उनकी हर समस्या का निवारण हो जाता है। आइए, इस लेख में हम जानेंगे कि बागेश्वर धाम में घर बैठे अर्जी कैसे लगाई जा सकती है।
Also Read: घर बैठे इंस्टाग्राम से पैसे कमाने के 10 नए और क्रिएटिव तरीके
बागेश्वर धाम में घर बैठे अर्जी कैसे लगाएं?
दोस्तों, आज बागेश्वर धाम के बारे में कौन नहीं जानता। यह अलौकिक और अद्भुत धाम लोगों के बीच लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है। आपने श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी को यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया पर जरूर देखा होगा। उनकी लोकप्रियता इतनी तेजी से बढ़ रही है कि बागेश्वर धाम में भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।
अगर आपके जीवन में भी कोई समस्या है, तो आप बागेश्वर धाम जाने के बारे में सोच रहे होंगे। लेकिन वहाँ की भीड़ देखकर शायद आप सोच रहे होंगे कि इतनी भीड़ में जाने की बजाय घर से ही अर्जी लगाना बेहतर रहेगा। अगर आप बागेश्वर धाम में घर से अर्जी लगाना चाहते हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़ें।
यह विधि स्वयं आचार्य श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज जी ने बताई है। इस विधि का उपयोग करके कोई भी व्यक्ति बागेश्वर धाम में घर से ही अर्जी लगा सकता है। आचार्य शास्त्री जी द्वारा बताई गई निम्नलिखित विधि को ध्यानपूर्वक पढ़ें और जिस दिन से आप अर्जी लगाना शुरू करते हैं, उस दिन से सभी नियमों का पालन अवश्य करें-
- आपको एक लाल रंग का कपडा लेना है जिसे हम आम तौर पर पूजा के लिए इस्तेमाल करते है।
- उस लाल रंग के कपडे में एक नारियल लेना है और उस नारियल को कपडे में बाँध देना है।
- आपकी समस्या और मनोकामना के बारे में इस अर्जी में बागेश्वर बालाजी से प्रार्थना करनी है।
- ॐ बागेश्वराय नमः इस मंत्र का जाप आपको १०८ बार करना है (१ माला)।
- अर्जी लगाने के बाद आपको प्याज लहसुन त्याग देना है।
- अर्जी वाले नारियल को आप अपने पूजा या मंदिर में रख लीजिये।
- यदि भविष्य में आपको पवित्र बागेश्वर धाम में जाने का मौका मिलता है तो वहापर इस नारियल को बांध देना है। अगर आप गृहस्थ हैं तोह आपको चार दिनों तक ब्रह्मचर्य का पालन करना अनिवार्य होगा.
मेरी सलाह है कि इस विधि को पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ अपनाएँ, ताकि आपकी अर्जी जल्दी स्वीकार हो सके।
Also Read: मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं | पढ़ाई में मन लगाने के आसान तरीके
कैसे जाने की अर्जी स्वीकार हुई है या नहीं?
दोस्तों, घर बैठे बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने के बाद यह जानना जरूरी है कि अर्जी स्वीकार हुई है या नहीं।
अर्जी लगाने के बाद अगर आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य को लगातार 2 दिन तक सपने में भगवान हनुमान जी का वानर रूप में दर्शन होता है, तो इसका मतलब है कि आपकी अर्जी स्वीकार कर ली गई है।
अगर ऐसा कोई स्वप्न नहीं आता है, तो समझिए कि आपकी अर्जी स्वीकार नहीं हुई है।
लेकिन, जब भी अर्जी स्वीकार हो जाए, तब एक बार बागेश्वर धाम मंदिर का दर्शन अवश्य करना चाहिए। पूरे भक्ति और विश्वास के साथ अर्जी लगाएँ, निश्चित रूप से आपकी अर्जी स्वीकार होगी।
बागेश्वर धाम कैसे जाएँ?
बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जाने के लिए ट्रेन या सड़क मार्ग दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। बागेश्वर धाम, मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है। छतरपुर से बागेश्वर धाम की दूरी 17 किमी है।
यदि ट्रेन से आना चाहते हैं तो छतरपुर रेलवे स्टेशन सबसे नज़दीकी स्टेशन है। यहाँ से आपको रेलवे स्टेशन के बाहर टैक्सी या बस मिल जाएगी जो गड़ा गांव तक छोड़ देगी। फिर आपको 3 किमी पैदल चलकर बागेश्वर धाम मंदिर तक पहुंचना होगा।
यदि सड़क मार्ग से आना चाहते हैं तो भोपाल, इंदौर, जबलपुर जैसे नज़दीकी शहरों से बस या कार से आ सकते हैं। मेरा सुझाव है कि यात्रा से पहले रूट और यातायात के विकल्पों की पूरी जानकारी ले लें ताकि आपको बागेश्वर धाम पहुंचने में आसानी हो।