योग के 10 अद्भुत और चमत्कारी फायदे जो आपको जरूर जानने चाहिए

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के पास इतना पर्याप्त समय नहीं होता है कि वह शारीरिक मेहनत करे, और कुछ लोग तो ऐसे होते हैं कि उनके पास समय होने के बावजूद भी वे शारीरिक मेहनत नहीं करना चाहते हैं।

यदि आप अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा भी सजग हैं, तो आप रोज 30 से 45 मिनट योग करें तो आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आइए, योग के 10 अद्भुत और चमत्कारी फायदे के बारे में जानते हैं जो हर व्यक्ति को जानना चाहिए। परंतु सबसे पहले, यह जानते है कि योग क्या है।

योग क्या है?

योग शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के “योज” शब्द से हुई है। योज का अर्थ होता है जोड़ना या जुड़ना। यानी योग वह क्रिया है जो शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में जोड़ती है। सरल शब्दों में कहें तो योग करने से शरीर, मन और आत्मा एक साथ जुड़ते हैं।

कुछ लोग यह समझते हैं कि शरीर को आगे, पीछे, आड़ा, तिरछा मोड़ने और सांस को अंदर-बाहर करने को ही योग कहा जाता है, जो बिल्कुल ही गलत है। क्योंकि दुनिया बहुत बड़ी है। योग कोई साधारण कार्य नहीं है। योग से शरीर और मन पर पूर्ण रूप से नियंत्रण पाया जा सकता है। अलग-अलग ऋषि-मुनियों और ग्रंथों के अनुसार इसके कई परिभाषाएँ दी गई हैं।

बाबा रामदेव के अनुसार – “मन को इधर-उधर भटकने से रोकना और एक जगह स्थिर रखना ही योग है।”

ओशो के अनुसार – “योग एक विज्ञान है जो जीवन जीने की कला को बताता है। यह कोई धर्म एवं आस्था नहीं है, यह एक चिकित्सा पद्धति है। जहां धर्म हमें एक बंधन में बांधा है, वही योग सभी तरह के बंधन से मुक्ति का मार्ग है।”

श्री श्री रविशंकर के अनुसार – “योग केवल व्यायाम और आसन नहीं है। यह एक भावनात्मक एकीकरण और रहस्यवादी तत्वों को स्पर्श के लिए अध्यात्मिक ऊँचाई है, जो आपके सभी प्रकार के कल्पनाओं से परे एक झलक देता है।”

गीता के अनुसार – “योग: कर्मेंसु कौसलम, यानी कर्मों में कौशल/दक्षता ही योग है।”

पतंजलि योग दर्शन के अनुसार – “योगश्व चित्तवृत्ति निरोध, यानी मन की वृत्तियों को नियंत्रण करना योग है।”

योग के 10 प्रमुख फायदे

योग करने के कई फायदे होते हैं। जब हम जिम में कसरत करते हैं, तो हमारा सिर्फ शरीर ही स्वस्थ रहता है। लेकिन योग न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारता है, बल्कि हमारे दिमाग को भी स्वस्थ बनाता है। योग एक पूर्णतः आध्यात्मिक अनुभव है, जो सिर्फ शारीरिक लाभ के लिए ही नहीं है, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक स्तर पर भी हमें लाभ पहुंचाता है। योग करने के 10 प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं:

रोग मुक्त शरीर

योग एक ऐसी क्रिया है जिसे निरंतर करने से सभी प्रकार के साधारण और जटिल रोगों से छुटकारा मिल सकता है। इससे कई असाध्य बीमारियों का इलाज संभव हो सकता है। यहां तक की यदि किसी विशेषज्ञ के मार्गदर्शन पर किया जाए तो कैंसर जैसी बीमारी को भी जड़ से खत्म किया जा सकता है।

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता

योग को निरंतर और समय अनुसार किया जाए तो कई रोग आपके आसपास भटकते भी नहीं हैं। यानी, योग करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे आपको किसी भी बीमारी का सामना करना मुश्किल हो जाता है।

शारीरिक और मानसिक शक्ति

योग एक ऐसी शारीरिक और मानसिक क्रिया है जिसे करने से शरीर मजबूत और शक्तिशाली बनता है। यहां तक कि शरीर ही नहीं, बल्कि मन भी मजबूत और दृढ़ बनता है। योग में कई आसान हैं जिन्हें करने से शरीर मजबूत और बलवान होता है। इसे जरूर अपनाएं।

वजन पर काबू

योग के कई आसन है जो मोटापा के दुश्मन माना जाता है। योग के द्वारा मोटापा जैसी घातक बीमारी को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। योग के निरंतर एवं उचित मार्ग दर्शन पर करने से शरीर की वजन को भी आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।

स्फूर्ति और लचीलेपन

योग को लगातार करने से शरीर की लचीलापन बढ़ता है एवं स्फूर्ति बनी रहती है। बहुत सारी आसन है जिसमें शरीर को इधर-उधर घुमाना आड़ा तिरछा मोड़ना पड़ता है। जिससे शरीर लचीलापन बनता है। योग के करने से शरीर और मन हमेशा ऊर्जावान एवं तरोताजा महसूस करता है।

तनाव मुक्त जीवन

योग में कई ऐसे आसन हैं जो मानसिक विकार को दूर कर तनावमुक्त बनाते हैं। मानसिक तनाव को दूर करने का एकमात्र साधन योग है, जिससे पूर्ण रूप से तनाव को खत्म किया जा सकता है। ऐसे तो तनाव को दूर करने के कई उपाय हैं, लेकिन इतना सफल और कारगर नहीं है। योग के द्वारा आसानी से तनाव जैसी घातक बीमारी पर विजय पाया जा सकता है।

एकाग्रता में सुधार

योग मन और शरीर को एकाग्र करता है । योग में कई आसन और प्राणायाम बताए गए हैं जिससे निरंतर करने से मन एकाग्र चित्त हो जाता है। जिससे सोचने और समझने की शक्ति बढ़ जाती है। ऐसा कहा गया है कि विद्यार्थी जो अध्ययन करते हैं उसे योग जरूर करना चाहिए।

पूर्ण नियंत्रण

योग एकमात्र ऐसा मार्ग है जिसके रास्ते पर चलकर मन , शरीर एवं इंद्रियों पर पूर्ण रूप से नियंत्रण पाया जा सकता है। लेकिन इसके लिए एक कुशल मार्गदर्शक के देखरेख में बताए गए नियम और क्रियाओं को सख्ती से पालन करना जरूरी है। नहीं तो योग के फायदे (Benefits of Yoga in Hindi) के बदले नुकसान भी हो सकता है।

सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि

योग के करने से शरीर और मन को ऐसी ऊर्जा मिलती है जिससे आपकी मन, शरीर में सकारात्मक गुणों की उत्पत्ति होती है। और सभी नकारात्मक गुणों की नाश हो जाती है। जिससे आप किसी भी कठिन परिस्थिति में विचलित नहीं हो सकते हैं।

शरीर, मन और आत्मा का संयोजन

ऐसा बताया गया है कि योग कोई धर्म या आस्था से संबंधित नहीं है इससे करने से शरीर और मन पर पूर्ण नियंत्रण हो जाता है। तथा मन शरीर और आत्मा का मिलन हो जाता है। जिसे समझना इतना आसान नहीं है। योग की पूर्ण स्थिति प्राप्त हो जाने से कई अलौकिक गुण एवं शक्तियां प्राप्त हो जाती है। जिससे शरीर पूर्ण रूप से शुद्ध एवं दोष रहित हो जाता है। सभी अवगुण नाश हो जाता है एवं आत्मा को परमात्मा से मिलन हो जाता है।

योग के कुछ प्रमुख आसन और प्राणायाम

योगासन और प्राणायाम को अपने दिनचर्या में शामिल करना एक स्वस्थ शरीर को बनाए रखने के लिए एक अत्यंत प्रभावी उपाय हो सकता है। योग आसन और प्राणायाम का नियमित अभ्यास करने से शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। यह संतुलित और उच्च ऊर्जा स्तर का निर्माण करता है और रोगों से बचाव की गारंटी प्रदान करता है। कुछ प्रमुख आसन:

  • ताड़ासन (Tadasana)
  • वृक्षासन (Vrikshasana)
  • भुजंगासन (Bhujangasana)
  • पश्चिमोत्तानासन (Paschimottanasana)
  • उत्तानासन (Uttanasana)

इनके साथ ही कुछ प्रमुख प्राणायाम भी हैं, जैसे:

  • अनुलोम विलोम प्राणायाम (Anulom Vilom Pranayam)
  • भ्रामरी प्राणायाम (Bhramari Pranayam)
  • कपालभाति प्राणायाम (Kapalbhati Pranayam)

इस लेख से अपने क्या सीखा?

योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है। यह आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाता है। इस लेख में हमने योग के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया है, जैसे योग क्या है, इसके अनेक लाभ और साथ ही कुछ लोकप्रिय योगासन और प्राणायाम के नाम भी।

उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। योग जीवन का एक अनमोल उपहार है, जो आपको स्वस्थ और खुशहाल रहने में मदद करता है। तो देर किस बात की? आज ही योग करना शुरू करें!

इस वेबसाइट पर दी गई योग जानकारी सामान्य ज्ञान के उद्देश्य से ही है। यह किसी भी प्रकार से चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी नए योगासन को अपनाने से पहले, या अपने वर्तमान जीवनशैली में बदलाव करने से पहले, हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता से परामर्श करें।

Share your love
गजेंद्र शेखावत

गजेंद्र शेखावत

दोस्तों, आपका हमारी साइट में बहुत-बहुत स्वागत है। मेरा नाम गजेंद्र है। मुझे अपनी दैनिक जीवन शैली से जुड़ी चीजों के बारे में जानने की बहुत जिज्ञासा होती है। अपने अनुभव और ज्ञान को मैं इस साइट के माध्यम से आपके साथ साझा करता हूँ। आशा है कि मेरी लेखनी आपको जानकारीपूर्ण और उपयोगी लगेगी। धन्यवाद!

Articles: 14

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *