CPT का फुल फॉर्म क्या है? जानिए सीपीटी के बारे में संपूर्ण जानकारी

आज इस पोस्ट में हम आपको सीपीटी (CPT का फुल फॉर्म) के बारे में बताने वाले हैं। अक्सर आपने CPT शब्द के बारे में सुना होगा और कई बार पढ़ा भी होगा, लेकिन कई लोगों को इस शब्द के बारे में अधिक जानकारी नहीं होती कि आखिर इस शब्द का फुल फॉर्म क्या होता है या CPT किसे कहा जाता है। तो ऐसे में यह जानकारी आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होने वाली है।

आजकल हर एक व्यक्ति को CPT के बारे में पता होना बहुत ही ज़रूरी है। अगर आप विद्यार्थी हैं और पढ़ाई करते हैं, तो आपको CPT के बारे में विशेष रूप से जानकारी होनी चाहिए क्योंकि इस तरह की जानकारी बेहतर करियर के लिए बहुत ही उपयोगी होती है। अगर आपको CPT के बारे में अधिक जानकारी नहीं है, तो इस आर्टिकल (CPT का फुल फॉर्म क्या है?) को ध्यान से पढ़ें ताकि आपको पूरी जानकारी समझ में आ सके।

CPT Full Form In Hindi | CPT का फुल फॉर्म क्या है?

CPT क्या होता है एवं CPT किसे कहते हैं, इन सब के बारे में बताने से पहले हम आपको CPT का हिंदी एवं अंग्रेजी में पूरा नाम (फुल फॉर्म) क्या होता है, इसके बारे में बता रहे हैं ताकि आपको CPT का पूरा नाम पता चल सके। CPT का फुल फॉर्म “Common Proficiency Test” होता है। इसे हिंदी में “सामान्य प्रवीणता परीक्षा” कहते हैं।

  • CPT Full Form in Hindi – सामान्य प्रवीणता परीक्षा
  • CPT Full Form in English – Common Proficiency Test

अगर कोई भी व्यक्ति सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) बनना चाहता है तो उसे पहले CPT करना होता है। इस परीक्षा में सफल होने के बाद ही कोई भी व्यक्ति सीए बनने की तैयारी कर सकता है। अगर आप CPT की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो इसके लिए आपका किसी भी मान्यताप्राप्त विद्यालय से बारहवीं (कॉमर्स से) उत्तीर्ण होना ज़रूरी है। उसके बाद ही आप CPT के लिए आवेदन कर सकते हैं।

CPT के लिए आवश्यक योग्यता

अगर आप CPT करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ आवश्यक योग्यताएं रखी गई हैं जिन्हें आपको पूरा करना ज़रूरी है। इसके लिए आपका किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से बारहवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है और आपका बारहवीं में कॉमर्स सब्जेक्ट होना ज़रूरी है। इसके साथ ही आपके बारहवीं में न्यूनतम 50% अंक होने आवश्यक हैं, तभी आप इसमें आवेदन कर सकते हैं।

अगर आप CPT करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको लगभग 6000/- रुपये जमा करवाने होते हैं जो इसकी फीस होती है। यह फीस आपसे तभी ली जाती है जब आप CPT के लिए आवेदन करते हैं। इसके एग्जाम जून अथवा दिसंबर महीने में आयोजित किए जाते हैं और ध्यान रखें कि इसमें स्नातक किए हुए विद्यार्थियों को वरीयता दी जाती है।

अगर आप IPCC में सीधा प्रवेश प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको CPT में अच्छे अंक प्राप्त करना बेहद ही आवश्यक है। अगर आप CPT में अच्छे अंक प्राप्त करते हैं, तो इसके बाद आपको IPCC में सीधा प्रवेश दिया जा सकता है। हालांकि, अगर आपके CPT में कम अंक आते हैं तो आप एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करके भी IPCC में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

सीपीटी (CPT) का एग्जाम पैटर्न

अगर आप CPT की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको इसका एग्जाम पैटर्न पता होना बेहद ही आवश्यक है क्योंकि अगर आपको इसका एग्जाम पैटर्न पता होगा तो आप इस परीक्षा में बेहतरीन अंक प्राप्त कर पाएंगे और आसानी से इस परीक्षा को क्लियर कर पाएंगे। इसके लिए एग्जाम पैटर्न निम्न प्रकार से होता है:

  1. CPT की परीक्षा पेपर (ऑफलाइन मोड) पर आधारित होती है। यह परीक्षा आपको ऑफलाइन लिखित रूप से देनी होती है।
  2. CPT को चार अलग-अलग भागों में बांटा गया है:
    • भाग 1: बुनियादी बातों के लेखांकन और व्यापारिक कानून
    • भाग 2: व्यापारिक कानून
    • भाग 3: सामान्य अर्थशास्त्र
    • भाग 4: मात्रात्मक योग्यता
  3. CPT की परीक्षा 2 सत्रों में आयोजित की जाती है।
  4. इस परीक्षा में आपको 200 अंकों का प्रश्न पत्र दिया जाता है जिसमें नेगेटिव मार्किंग भी होती है।
  5. अगर आप किसी भी प्रश्न का गलत उत्तर देते हैं तो इसके 0.25 अंक काटे जाते हैं।
  6. इस परीक्षा का प्रत्येक सत्र 2 घंटे का होता है और इसके 2 सत्र कुल 4 घंटे के होते हैं।
  7. CPT की परीक्षा आप हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दे सकते हैं।

निम्न प्रकार से CPT का पैटर्न रखा जाता है जिसके बारे में आपको ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इस पैटर्न को ध्यान में रखकर परीक्षा की तैयारी करते हैं तो आप बेहतरीन तरीके से CPT की तैयारी कर सकते हैं।

सीपीटी में आवेदन कैसे करें

अगर आपको CPT में आवेदन करना है तो इसमें आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जब भी CPT के आवेदन जारी होते हैं, तो उसमें आपको ऑनलाइन आवेदन करना होता है।

इसमें आवेदन करने की फीस 600 रुपये तक रखी गई है। यह फीस आपको तभी जमा करवानी होती है जब आप CPT के लिए आवेदन करते हैं।

CPT के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप CPT करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने अनिवार्य हैं। अगर आपके पास निम्न प्रकार के दस्तावेज हैं तो इसके बाद आप CPT में आवेदन कर पाएंगे:

  • आपका आधार कार्ड या अन्य कोई पहचान पत्र
  • आपकी दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट
  • आपकी ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • आपका पासपोर्ट साइज फोटो
  • आपके सिग्नेचर

जब भी आप CPT में आवेदन करेंगे तो उस वक्त आपसे यह सभी दस्तावेज मांगे जाएंगे, इसलिए CPT करने के लिए आपको यह सभी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए ताकि जब भी इसके आवेदन जारी हों तो आप उसमें ऑनलाइन अप्लाई कर सकें।

इस पोस्ट से आपने क्या सीखा

इस आर्टिकल में हमने आपको CPT Full Form in Hindi (CPT का फुल फॉर्म) के बारे में जानकारी दी है। हमें उम्मीद है कि आपको हमारी बताई जानकारी उपयोगी लगी होगी।

अगर आपको जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर ज़रूर करें ताकि अन्य लोगों को भी इसकी जानकारी प्राप्त हो सके। अगर आप इससे जुड़ा कोई भी सवाल पूछना चाहें तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं।

Share your love
अभिषेक प्रताप सिंह

अभिषेक प्रताप सिंह

राम-राम सभी को मेरा नाम अभिषेक प्रताप सिंह हैं, मैं मध्य प्रदेश का रहना वाला हूँ। हिन्दीअस्त्र पर मेरी भूमिका आप सभी तक ज्ञानवान और मजेदार आर्टिकल पहुंचाना है, ताकि आपको हर दिन नई जानकारी प्राप्त हो सके।

Articles: 111

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *