जंगकुक का जीवन परिचय | Jungkook Biography In Hindi

जंगकुक का जीवन परिचय: बीटीएस एक ऐसा K-pop बैंड है जिसने हिप हॉप इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया है। आज पूरी दुनिया BTS को प्यार करती है, लेकिन बहुत कम लोगों को ही BTS की कहानी के बारे में पता है। कैसे BTS एक बैंड बना, इस बैंड के मेंबर्स को कैसे ढूंढा गया, इन सबके बारे में जानकारी दिलचस्प है। आज हम इस बैंड के एक मशहूर आर्टिस्ट की पूरी कहानी जानेंगे। उस आर्टिस्ट का नाम है जंगकुक।

जंगकुक की लाइफ स्टोरी हिंदी में जानिए – वह BTS से कैसे जुड़े, उनका जन्मदिन कब होता है, कौन-कौन से निकनेम्स से उन्हें बुलाया जाता है, उनकी उम्र, कद, और राशि चिह्न क्या है। इसके साथ ही आप जानेंगे BTS के अन्य सदस्यों की बायोग्राफी हिंदी में और उनकी कहानी भी।

जंगकुक का संक्षिप्त जीवन परिचय

पूरा नामjeon jung kook
nicknameGolden maknae, bunny And kookie
जन्मदिन1 सितंबर 1997
जन्म स्थानबुसान ,साउथ कोरिया
फेमस हैं क्यूंकिसिंगर, songwriter, producer, artist हैं।
राष्ट्रीयता (Nationality)साउथ कोरियन
शैक्षणिक योग्यता (education Qualification)जंगकूक High School Arts Graduate है
भाई (sibling)Jeon jung-hyun (elder brother )
धर्म (Religion)वो नास्तिक है
माता – पिता (parents)mother, 51 year old
Father ,50 year old
निवल मूल्य (net worth)$20 million usd
जंगकूक की राशि (zodiac sign of jungkook bts)कन्या (virgo)
कद (height)1.79 m

जंगकुक कौन है? (Who is Jungkook)

जंगकुक एक मल्टी टालेंटेड कोरियन हिप हॉप सुपरस्टार हैं। वह एक सिंगर, सॉन्ग राइटर, प्रोड्यूसर, डांसर, और वोकलिस्ट हैं। जंगकुक बीटीएस के सबसे छोटे (उम्र में) मेंबर हैं। जंगकुक उनका असली नाम नहीं है, बल्कि यह उनका स्टेज नेम है। जंगकुक बीटीएस से लगभग 15 साल की उम्र से ही जुड़े हुए हैं। आज BTS के इस मेंबर की पूरी दुनिया दीवानी है। उनके फैशन स्टाइल, लुक्स, और गाने की चर्चा हर कोई करता है।

जंगकुक का बचपन

जंगकुक का पूरा नाम Jeon Jung kook है। जंगकुक का जन्म साउथ कोरिया के बुसान में 1 सितंबर 1997 को हुआ था। शुरुआती दौर की पढ़ाई उन्होंने Baekyang Elementary से की जिसके बाद उन्होंने बुसान में ही मिडिल स्कूल को अटेंड किया।

जब जंगकुक ने बिग हिट एटरटेनमेंट में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया, तब उन्हें अपना स्कूल बदलना पड़ा क्योंकि उन्हें प्रेटिस के लिए सिओल शिफ्ट होना पड़ा। सिओल में उन्होंने Singu Middle School को जॉइन किया।

बचपन में जंगकुक सिंगर क्यों नहीं बनना चाहते थे?

बचपन से जंगकुक को बैडमिंटन खेलना बहुत पसंद था। उनका सपना था कि वह एक बैडमिंटन प्लेयर बनें। एक दिन उन्होंने टीवी पर G-Dragon का “Heartbreaker” पर परफॉरमेंस देखा। G-Dragon का परफॉरमेंस देखने के बाद उन्होंने सिंगर बनने का सपना देखा।

2011 में जंगकुक ने एक कोरियन टैलेंट शो जिसका नाम Superstar K था, उसके लिए ऑडिशन दिया जो कि Daegu में हो रहा था। उनका शो में सिलेक्शन तो नहीं हुआ क्योंकि वह ऑडिशन में ही बाहर हो गए थे।

लेकिन सात एंटरटेनमेंट कंपनियों को उनका ऑडिशन अच्छा लगा, इसलिए उन्होंने जंगकुक को कास्टिंग का ऑफर दिया, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया और बिग हिट एंटरटेनमेंट को बतौर ट्रेनी जॉइन करने का फैसला किया।

इसका कारण था RM, जो कि अभी BTS का लीडर हैं। जंगकुक RM को काफी फॉलो किया करते थे। जब उन्हें पता चला कि वह बिग हिट एंटरटेमेंट से जुड़े हैं, तब जंगकुक ने बिग हिट एंटरटेनमेंट को जॉइन किया। बिग हिट एंटरटेमेंट से जुड़ने के बाद वह 2012 में अपने डांसिंग स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए लॉस एंजिलिस गए, जहां उन्होंने मूवमेंट लाइफस्टाइल से ट्रेनिंग ली।

बीटीएस में डेब्यू करने से पहले जंगकुक ने कुछ प्रोजेक्ट किए हैं। 2012 में ही उन्होंने Jo Kwon के म्यूजिक वीडियो “I’m Da One” में काम किया, और बतौर एक बैकअप डांसर Glam में भी काम किया।

2016 में जंगकुक ने CSAT का एग्जाम दिया जो कि एक नेशनवाइड यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम है। 2017 में उन्होंने Seoul School of Performing Arts से ग्रेजुएशन किया।

जंगकुक का कैरियर (Career)

2013 में BTS ने अपने पहले एल्बम “2 Cool 4 Skool” के साथ अपना डेब्यू किया। जंगकुक के लिए भी यह एक नया सफर था। 12 जून 2013 को जंगकुक ने बतौर एक BTS मेंबर अपना डेब्यू किया।

BTS के तहत जंगकुक ने तीन सोलो गाने गाए हैं। पहला सोलो गाना बीटीएस के 2016 के एल्बम “Wings” का पहला पॉप ट्रैक “Begin” है। इस गाने में जंगकुक ने अपने सफर के बारे में बताया है कि कैसे एक 15 साल का बच्चा सिओल आता है और अपने करियर की शुरुआत करता है। इस गाने में उन्होंने अपने बीटीएस मेंबर्स को शुक्रिया कहा है जिन्होंने उन्हें कभी अकेला महसूस नहीं होने दिया और भाई जैसा प्यार दिया।

दूसरा सोलो गाना 5 अप्रैल 2018 में आया जिसका नाम था “Euphoria”। Euphoria को DJ Swivel ने प्रोड्यूस किया था। यह गाना Billboard Bubbling Under Hot 100 Chart में 5 नंबर पर आया था।

जंगकुक का तीसरा सोलो गाना “My Time” था। इस गाने में उन्होंने अपने उस अनुभव को शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने करियर के लिए अपने किशोरावस्था के वर्षों को कुर्बान किया।

“My Time” और “Euphoria” पहले और दूसरे गाने थे जो किसी K-pop के सोलो ट्रैक थे जो Billboard World Digital Song Sales Chart पर इतने लंबे समय तक रैंक कर रहे थे। ये गाने 81 और 85 सप्ताह तक रैंक कर रहे थे।

जंगकुक के कंट्रीब्यूशन

सन् 2017 के सितंबर महीने में जंगकुक ने एक कैंपेन में भाग लिया, जिसका नाम था “One Dream, One Korea”। यह एक गाना का कॉलेब्रेशन था जिसमें बहुत सारे कोरियन सिंगर ने भाग लिया। यह गाना कोरियन वॉर की याद में बनाया गया था। यह गाना 24 सितंबर को रिलीज हुआ था और 15 अक्टूबर को One K Concert में प्रस्तुत किया गया, जो कि सिओल सिटी में आयोजित किया गया था।

6 नवंबर 2018 को MBC Plus X Genie Music Awards के स्टेज पर जंगकुक और चार्ली पुत का एक स्पेशल कॉलेब्रेशन हुआ जिसमें जंगकुक ने “We Don’t Talk Anymore” गाया। इस कॉलेब्रेशन में दोनों ने और गाने गाए जिसे देख लोगों ने काफी पसंद किया।

सन् 4 जून 2020 को जंगकुक ने बीटीएस ईयरली डेब्यू कोलेब्रेशन पर “Still With You” गाना रिलीज किया जो कि साउंड क्लाउड पर फ्री था। इस गाने को बिलबोर्ड ने अपने अंदाज में डिस्क्राइब किया और इसे पेश करते हुए कहा मानो यह एक twinkling synths और gently strummed guitars and brushed drums जैसा है जो कि सुकून देती हैं। इस गाने को उन्होंने खुद प्रोड्यूस किया था।

जंगकुक को प्राप्त पुरस्कार (JungKook Awards)

25 अक्टूबर 2018 को जंगकुक और बाकी के बीटीएस मेंबर्स को 5th Hwagwan Order of Cultural Merit नियुक्त किया गया था, जो कि साउथ कोरिया के प्रेसीडेंट द्वारा नियुक्त किया जाता है।

2021 के जुलाई में साउथ कोरिया के प्रेसीडेंट Moon Jae-in ने जंगकुक को Future Generations and Culture के लिए स्पेशल दूत नियुक्त किया। साथ ही बीटीएस के बाकी मेंबर्स को भी इस सम्मान से नियुक्त किया गया। उनसे आग्रह किया गया कि वह साउथ कोरिया को इंटरनेशनल लेवल पर रिप्रेजेंट करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए सस्टेनेबल ग्रोथ लाएं।

साउथ कोरिया को इंटरनेशनल और डिप्लोमेटिक तरीके से इंटरनेशनल कम्युनिटी में एक स्टैंड दिलाएं। इसमें बीटीएस ने अच्छा काम किया और साउथ कोरिया को इंटरनेशनल लेवल पर नई पहचान दिलाई। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह साउथ कोरिया विजिट करें और वहां के कल्चर को देखें। उन्होंने साउथ कोरिया टूरिज्म को बहुत प्रमोट किया जिससे कारण बहुत सारे लोगों ने साउथ कोरिया विजिट किया।

एक रिपोर्ट के अनुसार, साउथ कोरिया सिर्फ टूरिज्म से 13 बिलियन डॉलर कमाता है। इससे यहां की इकोनॉमी पर भी काफी असर पड़ा है और यहां की GDP भी दिन पर दिन बेहतर हो रही है।

जंगकुक का क्रेज और इनफ्लुएंस (प्रसिद्धि)

2019 में जंगकुक कोरिया के तीसरे सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटी थे। यह सर्वे Gallup Korea द्वारा किया गया था। जंगकुक पहले भी इस लिस्ट में आ चुके हैं। 2018 में जंगकुक लिस्ट में 18 वें नंबर पर थे। ना केवल साउथ कोरिया में बल्कि वह चीन के बड़े-बड़े सुपरस्टार को पीछे छोड़ते हुए लगातार 10 बार Hi China मैगजीन के अनुसार, चीन के सबसे चहेते सेलिब्रिटी थे। 2017 में वह मोस्ट लव्ड सेलिब्रिटी की लिस्ट में 17 वें नंबर पर थे। 2016 में इनका इस लिस्ट में पहली बार नाम आया था और ये अपने डेब्यू ईयर में 20 वें रैंक पर थे।

2018 में जंगकुक का एक वीडियो वायरल हो गया था जिसमें वह अपने स्टूडियो में गाना गा रहे थे। यह वीडियो आग की तरह फैल गया और लोगों ने इसे खूब पसंद किया। वह वीडियो साउथ कोरिया का उस साल का सबसे ज्यादा रीट्वीटेड वीडियो था।

जंगकुक किस सुपर स्टार को अपना इंस्पिरेशन मानते हैं?

Kim Dong-han और Hyeongseop X Euiwoong जैसे बड़े-बड़े पॉप स्टार तो जंगकुक अपना रोल मॉडल मानते हैं और उनको फॉलो करते हैं। यह तो हुई कि कौन उनको फॉलो करता है, लेकिन वह किन-किन सुपरस्टार को फॉलो करते हैं और किसको अपना इंस्पिरेशन मानते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी, जंगकुक Justin Bieber, Usher और Justin Timberlake जैसे महान आर्टिस्टो को फॉलो करते हैं और उनको अपना इंस्पिरेशन मानते हैं।

जंगकुक के सोशल मीडिया और रिकॉर्ड्स

के पॉप के फैंस पूरी दुनिया में हैं। असल में उनके फैंस ने एक आर्मी बनाई हुई है जिसका नाम है बीटीएस आर्मी। यह एक फैन आर्मी है, बीटीएस के फैंस खुद को बीटीएस आर्मी के मेंबर बताते हैं। BTS के चहेते मेंबर जंगकुक की स्टाइल और उनके सिंगिंग की तो दुनिया दीवानी है। लोग उनको सोशल मीडिया पर ढूंढते हैं, उनके बारे में पढ़ना चाहते हैं।

2019-20 में गूगल के मिड ईयर चार्ट के अनुसार, जंगकुक गूगल पर मोस्ट सर्च्ड K-pop स्टार थे। 2019 में मोस्ट सर्च्ड आर्टिस्ट ऑन यूट्यूब और 2020 में मोस्ट सर्च्ड K-pop आइडल ऑन द टंबलर थे। 2019 में किसी के ट्वीट को सबसे ज्यादा रीट्वीट किया गया था वो थे जंगकुक, 2020 में यह इस चार्ट में दूसरे नंबर पर थे।

जंगकुक रिकॉर्ड ब्रेकर हैं। 2018 में जब उन्होंने लाइव ब्रॉडकास्ट किया था, तब वर्ल्डवाइड से 3.7 मिलियन लाइव व्यूअर्स थे। अपने इसी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए उन्होंने जब 2021 में सोलो ब्रॉडकास्ट किया, तब V Live पर 22 मिलियन रियल-टाइम व्यूअर्स थे। इसी से पता चलता है कि लोग उनसे कितना प्यार करते हैं।

जंगकुक सोशल मीडिया अकाउंट्स (Jungkook Social Media)

जंगकुक अन्य निकनेम्स

जंगकुक को उनके फैंस अलग-अलग नामों से बुलाते हैं। उनके फैंस ने उन्हें बहुत सारे निकनेमस दिए हैं जैसे:

  • Golden Maknae
  • Jungkookie
  • Kookie
  • Jeon Jungkookie
  • Bunny
  • Triplet Threat
  • JK
  • Justin Seagull
  • Jeon Jungkookie
  • Kkook-to-kki
  • Nochu
  • Muscle Pig
  • Jungcook
  • Fetus
  • Jung Jeun
  • Shining Prince
  • Baby

जंगकुक के कवर सॉन्ग्स (Cover Songs by Jung Kook)

2020

  • Perhaps That Was Love
  • Never Not
  • 10,000 Hours

2019

  • Look at Me
  • Ending Scene
  • Ending Scene Version 2
  • All of My Life

2018

  • Only Then
  • Breath

2017

  • 2U
  • Oh Holy Night
  • We Don’t Talk Anymore
  • We Don’t Talk Anymore Part 2 (with Jimin)
  • Beautiful

2016

  • If You
  • Purpose

2015

  • Fools
  • Paper Hearts
  • Lost Stars

2014

  • Sofa

Jungkook से Related FAQs

  1. जंगकूक का Golden Maknae क्यों कहते हैं? (Why is Jungkook called Golden Maknae?) जब जंगकुक ने 15 साल की उम्र में बीटीएस जॉइन किया था, तब BTS के मेंबर RM ने उनका निकनेम Golden Maknae रख दिया क्योंकि जंगकुक मल्टी टैलेंटेड हैं। वह गाना गाने के साथ रैप और डांस भी कर सकते हैं।
  2. जंगकूक को Bunny क्यों कहते हैं? (Why is Jungkook called Bunny?) जंगकुक को यह निकनेम उनके फैंस ने दिया है क्योंकि उनके पास Bunny teeth हैं और जब वह हंसते हैं तो वह एक Bunny की तरह लगते हैं।
  3. Jungkook को Kookie क्यों कहते हैं? (Why is Jungkook called Kookie?) जंगकुक को यह नाम इसलिए मिला क्योंकि वह kind, talented और adorable हैं।
  4. जंगकूक ने इतने टैटू क्यों बनवाए? (Why does Jungkook have tattoos?) जंगकुक ने बहुत पहले जब वह बच्चे थे, एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक लेडी के नेक टैटू से बहुत इंस्पायर्ड थे और तभी उन्होंने डिसाइड कर लिया कि वह बड़े होकर अपने बॉडी पर टैटू बनवाएंगे।
  5. जंगकूक की बहन कौन हैं? (Who is Jungkook’s sister?) जंगकुक की कोई बहन नहीं है, उनका बस एक बड़ा भाई है।
  6. जंगकूक की Ex-Girlfriend कौन है? (Who is Jungkook’s ex-girlfriend?) जंगकुक की बहुत सी गर्लफ्रेंड्स रही हैं। ये रहे उनके लिस्ट:
    • Park Sewon
    • Chaeyeon
    • Ko So-Hyun
    • Lee Mi-Joo
    • Yein
    • IU
    • Lisa
    • Min Jisoo
    • Rose
  7. Jungkook के बड़े भाई कौन हैं? (Who is Jungkook’s brother?) Jeon Jung-hyun ही Jungkook के बड़े भाई हैं।
  8. जंगकूक का BTS में Best Friend कौन है? (Who is Jungkook’s best friend in BTS?) Taehyung, Jungkook का BTS ग्रुप के अंदर best friend है।
  9. जंगकूक की वाइफ कौन है? (Who is Jungkook’s wife?) जंगकुक की शादी नहीं हुई है, इसलिए उनकी कोई वाइफ नहीं है।
  10. जंगकूक की माँ कौन है? (Who is Jungkook’s mother?) इस जानकारी को गुप्त रखा गया है, इसलिए यह उपलब्ध नहीं है, पर भविष्य में इसे अपडेट कर दिया जाएगा।
  11. जंगकूक की 2022 में कोई गर्लफ्रेंड है? (Who is Jungkook’s girlfriend in 2022?) नहीं, अभी 2022 में वह completely single हैं।
  12. जंगकूक ने कहां जन्म लिया था? (Where was Jungkook born?) Mandeok-dong, Busan, South Korea में जंगकूक ने जन्म लिया था।
  13. जंगकूक कहां रहते हैं? (Where does Jungkook live?) ‘Seoul Forest Trimage’ के अपार्टमेंट में जंगकूक रहते हैं।
  14. Jungkook कौन से कॉलेज में जाते हैं? (Where did Jungkook go to college?) Jungkook ने Global Cyber University में 2020 में एडमिशन लिया है और वह Entertainment & Broadcasting में मेजर कर रहे हैं।
  15. Jungkook कब High School Graduate हुए? (When did Jungkook graduate?) फरवरी 2017 में Jungkook ने High School से ग्रेजुएशन किया।
  16. जंगकूक का Favourite Colour कौन सा है? (What is Jungkook’s favorite color?) जंगकूक का favourite colour “red” है।
  17. Jungkook का Twitter Handle क्या है? (What is Jungkook’s Twitter account?) जंगकूक Twitter यूज नहीं करते।
  18. Jungkook पढ़ाई में कैसे थे? (Was Jungkook good at studies?) नहीं, Jungkook पढ़ाई में उतने अच्छे नहीं थे।
  19. Jungkook कितने पढ़े-लिखे हैं? (Qualification of Jungkook) Jungkook 2022 के हिसाब से High School graduate हैं।
  20. Jungkook का Phone Number क्या है? (Phone number of Jungkook) ये बातें personal होती हैं, इसलिए पता लगने पर अपडेट कर दिया जाएगा।
  21. Jungkook का Blood Type क्या है? (Jungkook’s blood type) Jungkook का blood type A है।
  22. Jungkook के पास pets हैं या नहीं? (Do Jungkook have a pet?) Jungkook के पास 2 कुत्ते हैं, Song और Paeng।
  23. क्या Jungkook तीखा खाना खा सकते हैं? (Can Jungkook eat spicy food?) हां, Jungkook तीखा खाना खा सकते हैं।

इस पोस्ट से आपने क्या सीखा

जंगकुक का सफर किसी प्रेरणादायक कहानी से कम नहीं है। एक छोटे से शहर से निकला यह किशोर आज एक अंतरराष्ट्रीय स्टार बन चुका है, जिसकी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण ने उन्हें दुनिया भर में लाखों दिलों का धड़कन बना दिया है। बीटीएस के इस सबसे युवा सदस्य ने यह साबित कर दिया है कि सपनों को साकार करने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती। उनकी यात्रा हमें यह सिखाती है कि चुनौतियों के बावजूद, अपने सपनों का पीछा करने और अपने जुनून के लिए लगातार प्रयास करने से सफलता अवश्य मिलती है।

जंगकुक की उपलब्धियों और उनकी विनम्रता ने उन्हें न केवल एक महान कलाकार बनाया है, बल्कि एक प्रेरणास्त्रोत भी, जो आज के युवाओं को यह विश्वास दिलाता है कि यदि आपके अंदर आत्मविश्वास और दृढ़ता है, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उनकी कहानी हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों की उड़ान भरना चाहता है।

तो, आइए हम सब जंगकुक की इस अद्वितीय यात्रा से प्रेरित हों और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाएं। क्योंकि जैसा कि जंगकुक ने हमें सिखाया है, “असंभव” शब्द केवल एक चुनौती है जिसे हम अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से पार कर सकते हैं।

Share your love
अभिषेक प्रताप सिंह

अभिषेक प्रताप सिंह

राम-राम सभी को मेरा नाम अभिषेक प्रताप सिंह हैं, मैं मध्य प्रदेश का रहना वाला हूँ। हिन्दीअस्त्र पर मेरी भूमिका आप सभी तक ज्ञानवान और मजेदार आर्टिकल पहुंचाना है, ताकि आपको हर दिन नई जानकारी प्राप्त हो सके।

Articles: 111

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *