मयूरासन के लाभ, सावधानियां और करने का तरीका

आजकल योग के प्रति सभी लोग आकर्षित हो रहे हैं। जिस तरह से योग के फायदे हैं, वैसे में हर व्यक्ति योग को गहराई से जानना चाहता है। योग में कई आसन हैं, जिनमें से एक है मयूरासन (Mayurasana in Hindi)। आज इस लेख में इसी के बारे में चर्चा करेंगे।

कहा जाता है कि मोर की पाचन शक्ति इतनी अधिक होती है कि कंकड़-पत्थर ही नहीं, बल्कि सर्प का विष भी पचा जाता है। ठीक उसी प्रकार, मयूरासन करने वाले व्यक्ति की पाचन शक्ति इतनी अधिक बढ़ जाती है कि वह कुछ भी भोजन आसानी से पचा सकता है।

इस लेख में मयूरासन को विस्तार से जानेंगे कि मयूरासन करने के तरीके क्या हैं, इसके लाभ क्या हैं, और इसे करते समय किन-किन सावधानियों को ध्यान में रखना जरूरी है।

मयूरासन क्या है? और इसका अर्थ क्या होता है?

मयूरासन (Mayurasana in Hindi) एक हैंड बैलेंसिंग आसन है। जैसा कि इसके नाम से प्रतीत होता है, यह आसन दो शब्दों से मिलकर बना है: मयूर + आसन = मयूरासन। यानी, मयूर का अर्थ मोर और आसन का अर्थ मुद्रा होता है। इस आसन को करते समय शरीर की आकृति मोर की तरह बनती है, इसलिए इसे मयूरासन कहा गया है।

मयूरासन क्या है?
मयूरासन क्या है? और इसका अर्थ क्या होता है?

मयूरासन करने के फायदे (Health Benefits of Mayurasana in Hindi)

मयूरासन अभ्यासी को कई प्रकार के शारीरिक और मानसिक लाभ प्रदान करता है। जिस प्रकार योग के अनेक लाभ हैं, उसी प्रकार मयूरासन के भी कई लाभ हैं। जो इस प्रकार है:

Benefits of Mayur Asana in Hindi
Health Benefits of Mayurasana in Hind
  • पेट संबंधित सभी प्रकार के रोग नष्ट होते हैं।
  • पाचन शक्ति को बढ़ाता है एवं मजबूत करता है।
  • आंतों को पूर्ण रूप से साफ करता है।
  • मेरुदंड लचीला एवं मजबूत बनता है।
  • श्वसन संबंधित विकार दूर होते हैं।
  • फेफड़े मजबूत होते हैं।
  • रक्त संचार को सुदृढ़ करता है और इसमें वृद्धि करता है।
  • गैस तथा कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
  • मूत्र संबंधित दोष दूर होते हैं।
  • शरीर फिट एवं छरहरा बनता है।
  • आंखों की समस्याओं में लाभदायक है।
  • भुजाओं एवं हाथों में मजबूती आती है।
  • चेहरे पर चमक आ जाती है।
  • इस आसन को नियमित अभ्यास करने से शारीरिक एवं मानसिक संतुलन में वृद्धि होती है।
  • चेहरों पर होने वाली कील-मुहांसों से निजात मिलती है।
  • यह आसन लीवर एवं गुर्दों के लिए भी लाभदायक है।

मयूरासन करने की विधि (How To Do Mayurasana in Hindi)

How To Do Mayurasana in Hindi
मयूरासन करने की विधि

मयूरासन के लाभों को देखते हुए हर व्यक्ति इस मुद्रा को करना चाहता है, लेकिन इसकी संपूर्ण जानकारी न होने के कारण इसे करना मुश्किल लग सकता है। हम आपको मयूरासन करने की विधि विस्तार से बताएंगे, जिससे आप इसे आसानी से कर सकें।

  1. सबसे पहले किसी नरम चटाई पर वज्रासन में बैठ जाएं।
  2. अब घुटनों को फैलाते हुए दोनों घुटनों पर सवार हो जाएं।
  3. दोनों हथेलियों को दोनों घुटनों के बीच में इस प्रकार रखें कि अंगुलियां अंदर की ओर और दोनों अंगूठे दोनों घुटनों को पॉइंट कर रहे हों।
  4. अब आगे झुकते हुए दोनों कोहनियों को नाभि के दोनों तरफ इस प्रकार जमाएं कि वे बाहर की ओर न खिसकें।
  5. आगे झुकते हुए पैरों को पीछे फैलाएं और पूरे शरीर को जमीन के समानांतर लाएं (ध्यान रहे कि अब दोनों पंजे आपस में सटे हों)।
  6. पूरे शरीर का दबाव दोनों हथेलियों पर बैलेंस करते हुए पैरों को थोड़ा ऊपर उठाने की कोशिश करें और पूर्ण अवस्था में रुकें।
  7. इस स्थिति में 15 से 20 सेकंड तक रुकें और फिर पैरों को जमीन पर टिकाते हुए मूल अवस्था में आएं।
  8. सांस सामान्य हो जाने पर पुनः इसे तीन से चार बार दोहराएं।
  9. पूर्ण अवस्था में साधारण श्वास क्रिया करें या सांस रोककर भी रख सकते हैं।

जब हथेली की अंगुलियां आगे की तरफ रखकर इस आसन को करते हैं, तो इसे हंसासन कहा जाता है। इसके लाभ मयूरासन के समान होते हैं। जब मयूरासन को पद्मासन के साथ किया जाता है, तो उसे पद्म मयूरासन कहते हैं। इसका लाभ भी मयूरासन के समान होता है।

मयूरासन में बरतने वाली सावधानियां (Precautions for Mayurasana in Hindi)

  • गर्भवती महिलाएं इस आसन को न करें।
  • उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) एवं हृदय रोगी इस आसन को न करें।
  • हर्निया या अल्सर से परेशान व्यक्ति इस आसन को न करें।
  • यदि शारीरिक कमजोरी या हाथों की हड्डियों में फ्रैक्चर है तो इस आसन को न करें।
  • इस आसन को करने से पेट में किसी प्रकार की परेशानी या दर्द हो तो योग प्रशिक्षक से सलाह जरूर लें।
  • इस आसन को सुबह खाली पेट करना ज्यादा उचित है।
  • यदि आपके पास समय का अभाव है तो इस आसन को शाम में भी कर सकते हैं, लेकिन इसे खाना खाने के 4 से 6 घंटे बाद ही करें।
  • पेट में किसी प्रकार के ऑपरेशन या गंभीर समस्या हो तो इस आसन को न करें।

इस लेख से आपने क्या सीखा

इस लेख में आपने मयूरासन क्या है, इसे करने की विधि, इसके लाभ एवं इस आसन को करते समय जरूरी सावधानियों के बारे में सीखा।

आपको यह लेख (Mayurasana in Hindi) से जुड़ी जानकारी कैसी लगी, नीचे कॉमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। आपके द्वारा किया गया कॉमेंट हमें अच्छे लेख लिखने के लिए प्रेरित करता है। साथ में यह भी जरूर बताएं यदि लेख में कोई त्रुटि हो या सुधार की जरूरत हो, जिससे हम सुधार कर इसे त्रुटिहीन बना सकें।

इस लेख को अपने मित्रों एवं सगे-संबंधियों को जरूर शेयर करें, जिससे उन्हें भी इस आसन के लाभ एवं इसे करने की विधि जानने में आसानी हो सके। धन्यवाद!

कोई भी योगासन करते समय अपने शारीरिक क्षमता का ध्यान रखें। किसी भी योगासन को शुरू करने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से परामर्श लें, विशेष रूप से यदि आप किसी स्वास्थ्य समस्या से ग्रस्त हैं। गलत तरीके से योग करने से शारीरिक चोट या अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

Share your love
गजेंद्र शेखावत

गजेंद्र शेखावत

दोस्तों, आपका हमारी साइट में बहुत-बहुत स्वागत है। मेरा नाम गजेंद्र है। मुझे अपनी दैनिक जीवन शैली से जुड़ी चीजों के बारे में जानने की बहुत जिज्ञासा होती है। अपने अनुभव और ज्ञान को मैं इस साइट के माध्यम से आपके साथ साझा करता हूँ। आशा है कि मेरी लेखनी आपको जानकारीपूर्ण और उपयोगी लगेगी। धन्यवाद!

Articles: 14

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *