RTGS Full Form & Meaning in Hindi | आरटीजीएस का फुल फॉर्म क्या है?

RTGS Full Form: आज के इस आर्टिकल में हम आपको RTGS (आरटीजीएस) के बारे में विस्तृत जानकारी देने वाले हैं। अक्सर कई लोगों को इसके बारे में पता नहीं होता कि RTGS किसे कहते हैं और हिंदी एवं अंग्रेजी में इसका फुल फॉर्म क्या होता है। यह जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। इसमें हम आपको RTGS से जुड़ी बेहद खास जानकारी बताएंगे, जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए।

आज के दौर में टेक्नोलॉजी का काफी तेजी से विकास हो रहा है, ऐसे में ज्यादातर लोग ऑफलाइन ट्रांजैक्शन की बजाय ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को अपनाना ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि इसकी प्रक्रिया तेज और सुरक्षित होती है।

इस प्रकार के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन आप NEFT और RTGS के द्वारा ही कर सकते हैं। ऐसे में आपको RTGS के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। विस्तृत जानकारी के लिए इस लेख को ध्यान से पढ़ें।

RTGS Full Form in Hindi & English

आरटीजीएस का फुल फॉर्म “Real Time Gross Settlement” होता है। इसे हिंदी में “तत्काल सकल निपटान” कहते हैं। RTGS एक ऐसी प्रणाली होती है जिसके द्वारा किसी भी प्रकार का भुगतान किया जा सकता है। इस प्रणाली में भुगतान का सेटलमेंट उसी समय रियल टाइम में हो जाता है।

  • RTGS Full Form in English: Real Time Gross Settlement
  • RTGS Full Form in Hindi: तत्काल सकल निपटान

इसके नाम से ही पता चलता है कि यह एक रियल टाइम सेटलमेंट करने वाली प्रणाली होती है। इसे 26 मार्च, 2004 को शुरू किया गया था। पहले यह प्रणाली केवल 4 बैंकों द्वारा शुरू की गई थी, लेकिन अब 200 से ज्यादा बैंक इस प्रणाली को अपना चुके हैं।

आरटीजीएस (RTGS) क्या है?

RTGS एक भुगतान प्रक्रिया है जिसके माध्यम से एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। इसमें आप किसी भी व्यक्ति के अकाउंट में पैसे भेजते हैं तो वो तत्काल सामने वाले व्यक्ति के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाते हैं। इसके लिए आपको इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए ज्यादातर लोग इसी प्रक्रिया को अपनाकर पैसे ट्रांसफर करना पसंद करते हैं।

RTGS की सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको यह पता होना चाहिए कि इसमें आप 2 लाख रुपये से कम अमाउंट का ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं और सभी नेट बैंकिंग यूजर को यह सुविधा उपलब्ध नहीं होती है। RTGS का उपयोग करने के लिए पहले नेट बैंकिंग अकाउंट में जाकर यह चेक करना होगा कि आपके अकाउंट में यह सुविधा एक्टिवेट की गई है या नहीं।

RTGS ट्रांजेक्शन के लिए आवश्यकताएं

अगर आपको RTGS के माध्यम से ट्रांजेक्शन करना है तो इसके लिए आपको कुछ आवश्यक योग्यता को पूरा करना अनिवार्य है। इसके बाद ही आप इस प्रणाली से किसी भी प्रकार का RTGS ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। इसके लिए निम्न आवश्यकताएँ रखी जाती हैं:

  1. RTGS ट्रांजेक्शन करने के लिए आपके अकाउंट में पैसे होना अनिवार्य है।
  2. पैसे भेजने के लिए रेमिटिंग ग्राहक की अकाउंट जानकारी।
  3. जिस व्यक्ति को पैसे भेजना चाहते हैं, उसकी बैंक शाखा का नाम और शाखा का नाम।
  4. जिस व्यक्ति को पैसे भेजने हैं, उस व्यक्ति के अकाउंट का IFSC कोड।
  5. जिस व्यक्ति को पैसे भेजना चाहते हैं, उस व्यक्ति का नाम।
  6. जिस व्यक्ति को पैसे भेजने हैं, उसका बैंक अकाउंट नंबर।

निम्न प्रकार की जानकारी आपको RTGS से पैसे भेजते वक्त पूछी जाती है। इसमें आपको मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करनी होगी। इसके बाद ही आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और आप पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

RTGS की विशेषताएँ या लाभ

अगर आप RTGS का इस्तेमाल करते हैं तो इसके कई प्रकार के अलग-अलग फायदे होते हैं, जिसके बारे में आपको पता होना आवश्यक है। हम आपको इसके कुछ सबसे बेहतरीन और खास फायदे बता रहे हैं, जिसके बारे में आपको पता होना आवश्यक है:

  1. पहले के समय में बड़ी राशि को डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से भेजा जाता था, जिसमें 3 दिन तक का समय लग जाता था। लेकिन हाल में आप RTGS के माध्यम से बड़ा अमाउंट भी तत्काल ट्रांसफर कर सकते हैं।
  2. इस प्रोसेस में आपको किसी भी प्रकार की कागजी कार्यवाही नहीं करनी पड़ती। इसमें आप बिना किसी कागजी कार्यवाही के पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
  3. RTGS एक ऑनलाइन प्रोसेस है, इसलिए इस तरीके से पैसे ट्रांसफर करना काफी ज्यादा आसान और सुरक्षित होता है।
  4. किसी कंपनी या किसी व्यक्ति को एक साथ बहुत बड़ा अमाउंट तत्काल भेजना है तो उसके लिए यह प्रक्रिया काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।
  5. इस प्रक्रिया के द्वारा बड़ी-बड़ी कंपनियाँ अपनी व्यावसायिक पूंजी को सही प्रकार से मैनेज कर सकती हैं।
  6. यह प्रोसेस काफी ज्यादा आसान एवं फास्ट होती है, इसलिए इस प्रक्रिया को अपनाकर आप आसानी से अपने फंड ट्रांसफर कर सकते हैं।

इस प्रकार से RTGS का इस्तेमाल करने के कई अलग-अलग प्रकार के लाभ होते हैं, जिसके बारे में आपको ध्यान रखना चाहिए। अगर आप RTGS का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसमें निम्न प्रकार के लाभ देखने के लिए मिल सकते हैं।

RTGS से फंड ट्रांसफर कैसे करें

अगर आपको RTGS की मदद से फंड ट्रांसफर करना है तो आप बेहद ही आसानी से फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए हम आपको बेहद ही आसान और अच्छी प्रोसेस बता रहे हैं। अगर आप चाहें तो इस तरीके को अपनाकर घर बैठे किसी भी व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको हमारी बताई गई यह प्रोसेस फॉलो करनी होगी:

  1. RTGS के लिए सबसे पहले आपको अपने बैंक शाखा से संपर्क करके नेट बैंकिंग को एक्टिवेट करवाना होगा।
  2. इसके बाद आपको अपने बैंक की नेट बैंकिंग की वेबसाइट पर जाकर बैंक के द्वारा दिए गए यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉग इन कर लेना है।
  3. इसके बाद आपको इसमें प्रोफाइल का विकल्प दिखाई देगा। आपको उसके ऊपर क्लिक करना है और “beneficiary” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  4. इसके बाद आपको इंटर बैंक भुगतान में “RTGS” का विकल्प दिखाई देगा। आप इसे सेलेक्ट कर लें।
  5. इसके बाद आपको लाभार्थी जोड़ने के लिए लाभार्थी का नाम, अकाउंट नंबर, पता एवं IFSC Code जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। आपको वह जानकारी दर्ज कर लेनी है।
  6. जैसे ही आप सभी जानकारी दर्ज कर लेते हैं, तो इसके बाद आपको ‘Confirm’ का विकल्प मिलेगा। आप उसके ऊपर क्लिक करें। इसके बाद आपको ‘accept Terms of Service (Terms & Conditions)’ पर क्लिक करना है।
  7. अब आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज प्राप्त होगा। इसके बाद आपको इसमें लाभार्थी अधिकृत करने के लिए पासवर्ड दर्ज कर लेना है।
  8. जैसे ही आप लाभार्थी को इसमें जोड़ लेते हैं, तो इसके बाद 30 मिनट में या कुछ घंटों में लाभार्थी को RTGS में एक्टिवेट कर दिया जाता है।
  9. जैसे ही लाभार्थी इसमें एक्टिव हो जाता है, तो इसके बाद पैसे ट्रांसफर करने के लिए आपको ‘Payments/Transfers’ पर क्लिक करना है। बाद में आपको ‘Inter Bank Transfer’ पर क्लिक करना है।
  10. इसके बाद आपको ट्रांजेक्शन प्रकार का प्रकार चुनने के लिए कहा जाएगा। उसमें आपको RTGS या NEFT का विकल्प चुन लेना है।
  11. इसके बाद लाभार्थी के अकाउंट नंबर की लिस्ट दिखाई देगी। उसमें से आप जिसे पैसे भेजना चाहते हैं, उसके ऊपर क्लिक कर दें।
  12. इतना करने के बाद आपको राशि दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। उसमें आपको जितना फंड ट्रांसफर करना है, उतना फंड दर्ज कर लेना है।
  13. इसके बाद अंत में आपको ‘Accept Terms of Service (Terms & Conditions)’ का विकल्प मिलेगा। आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।
  14. इतना करते ही आपके अकाउंट का पैसा कट होकर लाभार्थी के बैंक अकाउंट में तत्काल ट्रांसफर हो जाता है। इस प्रकार से आप बेहद ही आसानी से अपने अकाउंट के पैसे लाभार्थी के अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। यह प्रोसेस काफी ज्यादा आसान होती है।

RTGS का शुल्क (Fee)

अगर आप RTGS की मदद से किसी व्यक्ति को पैसे भेजना चाहते हैं तो आपको इसका शुल्क पता होना बेहद ही आवश्यक है कि आखिर RTGS के द्वारा पैसे भेजने पर आपको कितना शुल्क देना पड़ सकता है। तो हम आपको इसके बारे में विस्तृत रूप से बता रहे हैं, जो कि निम्न प्रकार से है:

  1. 2 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का शाखा से फंड ट्रांसफर करने पर आपको 25 रुपये का शुल्क देना होता है। वहीं अगर आप नेट बैंकिंग से ट्रांसफर करते हैं, तो आपको 5 रुपये का शुल्क देना पड़ता है।
  2. अगर आप 5 लाख रुपये से अधिक का ट्रांजेक्शन बैंक शाखा के माध्यम से करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 50 रुपये तक का शुल्क जमा करना होता है। एवं अगर आप नेट बैंकिंग से ट्रांसफर करते हैं, तो आपको 10 रुपये का शुल्क देना पड़ता है।

इस प्रकार से RTGS का इस्तेमाल करने पर आपको थोड़ा सा शुल्क देना होता है, जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए। यह शुल्क आप जब पैसे ट्रांसफर करते हैं, तब लिया जाता है।

RTGS की सेवा कब शुरू रहती है?

अगर आप RTGS का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको इसके बारे में पता होना चाहिए कि आखिर इसकी सुविधा कब तक शुरू रहती है। हम आपको बता दें कि पहले के समय में RTGS दूसरे शनिवार और रविवार को छोड़कर काम करता था।

लेकिन 14 दिसंबर, 2020 के बाद से आप RTGS का साल के 365 दिन कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी सेवा 7 दिन 24 घंटे शुरू रहती है। अगर आप इसका कभी भी इस्तेमाल करना चाहें तो बेहद ही आसानी से कर सकते हैं।

इस पोस्ट से आपने क्या सीखा

इस आर्टिकल में हमने आपको RTGS Full Form in Hindi के बारे में जानकारी दी है। हमें उम्मीद है कि आपको हमारी बताई गई जानकारी उपयोगी लगी होगी। अगर आपको जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें। और इससे जुड़ा किसी भी प्रकार का सवाल पूछना चाहें तो आप हमें कमेंट करके भी बता सकते हैं।

Share your love
अभिषेक प्रताप सिंह

अभिषेक प्रताप सिंह

राम-राम सभी को मेरा नाम अभिषेक प्रताप सिंह हैं, मैं मध्य प्रदेश का रहना वाला हूँ। हिन्दीअस्त्र पर मेरी भूमिका आप सभी तक ज्ञानवान और मजेदार आर्टिकल पहुंचाना है, ताकि आपको हर दिन नई जानकारी प्राप्त हो सके।

Articles: 111

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *