CCC Full Form & Meaning in Hindi | सी.सी.सी का फुल फॉर्म क्या होता है?

CCC Full Form In Hindi: नमस्कार दोस्तों, आज इस पोस्ट में हम लोग CCC का फुल फॉर्म और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बात करेंगे। शायद आप में से कुछ लोग CCC के बारे में जानते हों, लेकिन अन्य लोगों के लिए यह नई जानकारी हो सकती है। यदि आप सी.सी.सी का फुल फॉर्म जानने या अपने सवालों के उत्तर ढूंढ़ने यहाँ आए हैं, तो आप सही वेबसाईट पर आए हैं।

इस आर्टिकल में हम CCC से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करेंगे। आप से अनुरोध है कि लेख को पूरा पढ़ें ताकि आपके सभी सवालों के जवाब मिल सकें। इस आर्टिकल को पढ़कर हमें आशा है कि आपको CCC से जुड़े सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। चलिए, जानते हैं सी.सी.सी (CCC) के बारे में सब कुछ।

सी.सी.सी का फुल फॉर्म क्या है?

सी.सी.सी का फुल फॉर्म “कोर्स ऑन कंप्यूटर कन्सेप्ट्स” होता है। CCC एक प्रमाणपत्र कार्यक्रम है, जिसे राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) द्वारा डिज़ाइन किया गया है ताकि स्टूडेंट्स को कंप्यूटर और उसके अनुप्रयोगों (Applications) के बारे में मूल जानकारी प्रदान की जा सके।

CCC Full Form In English

CCC का इंग्लिश में फुल फॉर्म “Course On Computer Concepts” होता है।

  • C – Course On
  • C – Computer
  • C – Concepts

जैसा कि हम सभी जानते हैं, CCC के कई सारे फुल फॉर्म हो सकते हैं, लेकिन इसमें से सबसे मशहूर और ज्यादा प्रचलित फुल फॉर्म “Course On Computer Concepts (CCC)” है। इसे लोग बहुत अच्छे तरीके से समझते हैं और अपने रोज़ मर्रा के बातचीत में उपयोग करते हैं। इस पोस्ट में हम आपको CCC के अन्य सभी फुल फॉर्म भी बताएंगे, इसलिए कृपया इसे अंत तक पढ़ें।

कोर्स ऑन कंप्यूटर कन्सेप्ट्स (CCC) क्या होता है?

CCC का पूरा नाम ‘कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स’ है। इस कोर्स को राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) में पढ़ाया जाता है, जो सरकारी इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आता है। यह कोर्स कोई भी व्यक्ति कर सकता है और इसमें कंप्यूटर और प्रोग्रामिंग की शिक्षा दी जाती है। इस कोर्स में ईमेल भेजना, टाइपिंग, एमएस-वर्ड, और अन्य कार्यों का अध्ययन किया जाता है। आजकल तो कंप्यूटर कोचिंग सेंटरों में भी CCC का कोर्स उपलब्ध है।

यह कोर्स कुल 80 घंटे का होता है, जिसे अलग अलग महीनों में बाँटा जाता है। इस कोर्स के लिए कोई न्यूनतम आयु सीमा नहीं है और आप इसे किसी भी आयु में कर सकते हैं। और तो इस कोर्स की सबसे अच्छी बात ये है की इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों मोड (Mode) पर कर सकते हैं।

सी.सी.सी की फीस कितनी है?

CCC को करने के लिए दो विकल्प हैं। पहला विकल्प ये है कि आप ऑनलाइन फॉर्म भरें और घर पर ही एग्जाम की तैयारी करें या फिर किसी इंस्टिट्यूट में अपना एडमिशन करवा लें। यदि आप किसी इंस्टिट्यूट में शामिल होते हैं, तो आपको इसके लिए 3000 से 3500 रुपये खर्चा करना पड़ेगा। वहीं ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपको केवल 500 से 900 रुपये के बीच का खर्चा होगा।

आप अपने सुविधा के अनुसार कोई भी विकल्प चुन सकते हैं। यदि आपको सरकारी नौकरी में रुचि है तो आपको CCC कोर्स अवश्य करना चाहिए।

अगर आप ऑफलाइन इंस्टिट्यूट में एडमिशन लेते हो तो इसका विशेष लाभ यह है कि आपको कंप्यूटर पर सभी कार्यों को वास्तविक रूप से करके दिखाया जायेगा, जिससे आपके के लिए कुछ भी समझना बहुत आसान होगा। यदि आप घर पर ही ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहते हैं, तो मैं आपको YouTube से CCC की तैयारी करने की सलाह दूंगा। क्योंकि यूट्यूब ऑनलाइन सीखने का एक बहुत अच्छा माध्यम है।

CCC के परीक्षा कैसे दे?

यह एक CBT आधारित परीक्षा होती है, जो ऑनलाइन मोड पर आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में आपको कंप्यूटर पर 100 MCQ’s (Multiple Choice Questions) मिलेंगे, जिनमें से आपको एक का चयन करना होता है। पास होने के लिए, आपको कम से कम 50% अंक प्राप्त करने आवश्यक होते हैं। इस परीक्षा में आपको आपके प्राप्त प्रतिशत के आधार पर ग्रेड भी मिलते हैं।

  • 50 से 54% प्राप्त करने वाले छात्रों को D ग्रेड मिलता है।
  • 55 से 64% प्राप्त करने वाले छात्रों को C ग्रेड मिलता है।
  • 65 से 74% प्राप्त करने वाले छात्रों को B ग्रेड मिलता है।
  • 75 से 84% प्राप्त करने वाले छात्रों को A ग्रेड मिलता है।

CCC Course करने के फायदे

CCC के Course के क्या क्या फायदे है ये भी आपको जानना चाहिए। नीचे मैंने सारे फायदे को एक एक करके बताया है। अगर आप जानना चाहते है तो अभी नीचे पढ़े।

  • CCC कोर्स करके आप कंप्यूटर की मौलिक जानकारी प्राप्त करते हैं, जिससे आपको एमएस ऑफिस के लिए काफी अधिक नियंत्रण मिलता है, जो सरकारी नौकरी के लिए बहुत उपयोगी होता है।
  • 12वीं कक्षा के बाद, यदि आप आगे की पढ़ाई में समर्थ नहीं हैं, तो आप इस कोर्स करके किसी भी कंपनी में डेटा एंट्री जॉब कर सकते हैं।
  • एक बार इस कोर्स को पूरा करने के बाद, आपको NIELIT की मान्यता मिल जाती है, साथ ही आपको प्रमाणपत्र भी प्राप्त होता है।
  • यदि आप किसी भी प्रकार की सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो आपको CCC कोर्स को अवश्य करना चाहिए। इससे आपके चयन के अवसर बढ़ जाते हैं।

सी.सी.सी (CCC) के अन्य फुल फॉर्म

सी.सी.सी (CCC) का फुल फॉर्म विभिन्न संदर्भों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। नीचे कुछ सबसे ज्यादा प्रचलित सी.सी.सी के फुल फॉर्म दिए गए हैं:

  • Chapel And Cultural Center (Buildings & Landmarks)
  • Consumer And Commercial Clients (Companies & Corporations)
  • Cubicles And Conference Calls (Music)
  • College And Career Center (Universities & Institutions)

सी.सी.सी से जुड़े कुछ सवाल और उनके जवाब (FAQs)

क्या Government Job के लिए ये Course जरूरी है?

जी हाँ, CCC के साथ O Level Course आपके Government Job लेने में काफी मदद कर सकता है। यहां पर मैं आपको एक और बात बताना चाहता हूं की आपको इन Course को हमेशा Government के जाने माने Institute से करना चाहिए, अगर आप Government Job पाना चाहते है तो।

क्या CCC Exam कठिन होता है?

आज के वक्त में CCC का Online Test Paper काफी मुश्किल होने लगा है लेकिन फिर भी ये उतना मुश्किल नहीं होता है की आप Crack न कर पाए।

CCC और CCC+ में कौन सबसे बेहतर है?

CCC आपको Computer की Basic Knowledge देता है वही दूसरी तरफ CCC+ और O Level इससे भी काफी बेहतर विकल्प है।

क्या C++ और CCC एक ही Course है?

नहीं, बिल्कुल भी नहीं, C++ एक Computer Programming Language है लेकिन CCC एक Course है जिसमें हम कंप्यूटर के basic चीज़ों के बारे में बताया जाता है।

आज आपने क्या सीखा?

दोस्तों मुझे आशा है कि आपको हमारे यह आर्टिकल “CCC फुल फॉर्म इन हिंदी” बहुत पसंद आया होगा। इस पोस्ट को अंत तक पढ़ने के बाद, आपको उन सभी सवालों के जवाब मिल गए होंगे जिनके लिए आप हमारी वेबसाइट पर आए थे। हमारा लक्ष्य हमेशा से यही रहा है कि हम आपको सी.सी.सी का फुल फॉर्म और उसका क्या मतलब होता है इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करें।

इस पोस्ट में हमने सी.सी.सी से जुड़ी सभी जानकारी जैसे की सी.सी.सी का फुल फॉर्म, सी.सी.सी का मतलब क्या होता है और सी.सी.सी से जुड़ी कुछ नई जानकारी के बारे में बात की है। यदि इस विषय से संबंधित कोई प्रश्न हो, तो कृपया कमेंट बॉक्स में संपर्क करें। और साथ ही इस पोस्ट को अपने दोस्तों और सोशल नेटवर्किंग साइटों पर साझा करें ताकि उनको भी कुछ नया सीखने को मिले।

हम यहां प्रकाशित सभी सामग्री की सटीकता को सत्यापित करने का पूरा प्रयास करते हैं। यदि आपको कोई त्रुटि दिखती है, तो कृपया बिना किसी हिचकिचाहट के हमसे संपर्क करें और हमें इसे सुधारने का अवसर दें।

Share your love
अभिषेक प्रताप सिंह

अभिषेक प्रताप सिंह

राम-राम सभी को मेरा नाम अभिषेक प्रताप सिंह हैं, मैं मध्य प्रदेश का रहना वाला हूँ। हिन्दीअस्त्र पर मेरी भूमिका आप सभी तक ज्ञानवान और मजेदार आर्टिकल पहुंचाना है, ताकि आपको हर दिन नई जानकारी प्राप्त हो सके।

Articles: 111

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *