पक्षियों के बारे में 32 रोचक और मजेदार तथ्य

आज हम इस लेख में पक्षियों के बारे में कुछ रोचक तथ्यों का पता लगाएंगे। जैसा कि आप जानते हैं, पक्षी पृथ्वी पर अपनी विविधता और सुंदरता के लिए जाने जाते हैं। विभिन्न आकारों, रंगों, और विशेषताओं वाले हजारों पक्षी प्रजातियां दुनिया भर में पाई जाती हैं।

इस लेख में, हम पक्षियों की कुछ अनोखी विशेषताओं और उनके जीवन के बारे में कुछ आश्चर्यजनक तथ्यों को उजागर करेंगे। तो चलिए, पंख फैलाएं और पक्षियों की अद्भुत दुनिया में उड़ान भरने के लिए तैयार हो जाएं!

पक्षियों के बारे में 32 रोचक तथ्य

  1. पूरी दुनिया में करीब एक खरब पक्षी पाए जाते हैं।
  2. आप जानकर हैरान होंगे कि टिटोनी नामक पक्षी छूने भर से ही मर जाता है।
  3. पेंग्विन, एमु, कीवी ये ऐसे पक्षी हैं जो कभी वृक्ष पर नहीं रहते, मतलब की ये पक्षी उड़ नहीं सकते है और हमेशा जमीन पर ही रहते हैं।
  4. क्या आप जानते हैं कि पेरेग्रिन फाल्कन सबसे तेज गति से उड़ने वाला पक्षी है और इसकी उड़ने की रफ्तार 300 किलोमीटर प्रति घंटे होती है।
  5. अमेरिका के मेरीलैंड में बाज का एक घोंसला है जिसका वजन करीब 1600 किलोग्राम है।
  6. दुनिया में पाए जाने वाले सभी पक्षियों में से शुतुरमुर्ग सबसे बड़ा पक्षी है और इनके अंडे भी बड़े होते हैं जिन्हें पानी में उबालने में करीब चार घंटे तक का समय लग जाता है।
पक्षियों के बारे में 32 रोचक और मजेदार तथ्य
Bee hummingbird is the smallest living bird
  1. बी हमिंगबर्ड दुनिया में पाए जाने वाले सभी पक्षियों में से सबसे छोटा पक्षी है और इस पक्षी की लंबाई पांच सेंटीमीटर है। इस पक्षी की एक और विशेषता यह है कि यह पीछे की ओर भी उड़ सकता है, अर्थात अपनी विपरीत दिशा में भी उड़ सकता है।
  2. उल्लू अपनी आंखें इधर-उधर नहीं घुमा सकता, इसके लिए उसे अपनी गर्दन का सहारा लेना पड़ता है। और तो और इस पक्षी के दांत भी नहीं होते।
  3. चमगादड़ और उल्लू दोनों ही निशाचर जानवर हैं जो रात के दौरान सक्रिय होते हैं और दिन के दौरान आराम करते हैं।
  4. क्या आपको पता है कि हरियाल एकमात्र ऐसा पक्षी है जो कभी जमीन पर पैर नहीं रखता। ये पक्षी अपना सम्पूर्ण जीवन हवा या पेड़ पर ही बिताते हैं।
  5. न्यूजीलैंड में पाया जाने वाला कीवी पक्षी के पंख ही नहीं होते हैं।
  6. कबूतर एक ऐसा पक्षी है जो पराबैंगनी किरणों को भी देख सकता है।
  7. अगर आप तोते को चॉकलेट खिलाते हैं तो उसकी मौत भी हो सकती है क्योंकि चॉकलेट तोते के लिए जहरीली साबित होती है।
  8. हमिंगबर्ड का दिल एक मिनट में करीब 615 बार धड़कता है।
  9. ऑस्ट्रेलियाई पेलिकन की चोंच सारे पक्षियों में सबसे बड़ी होती है।
  10. कुछ बत्तखें एक दिन में करीब 532 किलोमीटर तक का सफर तय करती हैं।
  11. टर्की पक्षी उत्तेजित होने पर अपने सिर का रंग बदलता है।
  12. तीतर पक्षी उड़ने से ज्यादा दौड़ना पसंद करता है।
  13. आप सभी लोग जानते हैं कि कोयल अपना खुद का घोंसला कभी नहीं बनाती।
  14. दुनिया में सबसे ज्यादा मुर्गियाँ पाई जाती हैं।
चील पक्षी आग और धुएँ को देखकर आकर्षित होता है।
Eagle bird is attracted by seeing fire and smoke
  1. चील पक्षी आग और धुएँ को देखकर आकर्षित होता है।
  2. शुतुरमुर्ग की आँख उसके दिमाग से भी बड़ी होती है।
  3. कोई भी पक्षी बैठते वक्त अपने पंख अवश्य हिलाता है या फड़फड़ाता है। ऐसा न करने पर वह गिर सकता है।
  4. हमिंगबर्ड एक ऐसा पक्षी है जो पीछे की ओर भी उड़ सकता है।
  5. मुर्गियाँ जैसे-जैसे बड़ी होती हैं वैसे-वैसे उनके अंडे भी बड़े होते हैं।
  6. शुतुरमुर्ग के पैर इतने शक्तिशाली होते हैं कि उसकी एक किक से शेर भी घायल हो सकता है।
  7. समुद्री चिड़ियाँ समुद्र का खारा पानी भी पी सकती हैं क्योंकि उनकी शरीर प्रणाली ऐसी होती है जो खारे पानी को शुद्ध कर देती है।
  8. कौवा अन्य जानवरों की आवाज की नकल करने में माहिर होता है।
  9. चमगादड़, जो एकमात्र उड़ने वाला स्तनधारी है, उड़ते समय बिल्कुल आवाज नहीं करता।
पिट्टा चिड़िया के पंख 9 रंग के होते हैं।
Pitta bird has 9 colored feathers
  1. पिट्टा चिड़िया, जो ऑस्ट्रेलिया में पाई जाती है, के पंख 9 रंग के होते हैं।
  2. खंजन एक ऐसा पक्षी है जो हमेशा अपनी दुम (पूंछ) हिलाता रहता है।
  3. दुनिया की सबसे तेज आंख बाज (Eagle 🦅) की मानी जाती है क्योंकि बाज़ अपने शिकार को एक से डेढ़ किलोमीटर दूर से भी देख सकता है।
Share your love
कुणाल सिंह

कुणाल सिंह

कुणाल सिंह लखनऊ, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे ज्ञानवर्धक जानकारी को लोगों तक पहुँचाने में अग्रसर हैं। कुणाल ने अब तक अनेक वेबसाइट्स पर 500 से अधिक लेख प्रकाशित किए हैं, जिनमें वे विभिन्न विषयों पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

Articles: 22