सपनों के बारे में 15 आश्चर्यचकित करने वाले रोचक तथ्य

सपने, हम सभी के जीवन का एक अभिन्न अंग हैं। चाहे वो मीठे हों या कड़वे, रंगीन हों या सफेद, सपने हमारे जीवन में एक अजीबोगरीब रंग भरते हैं। हम सभी सपने देखते हैं, कुछ याद रहते हैं, कुछ गुम हो जाते हैं।

आज के इस पोस्ट में हम सपनों से जुड़ी कुछ बहुत ही रोचक बातें जानेंगे। परंतु उससे पहले सपनों से जुड़े एक फेमस सुविचार पर नज़र डालते हैं:

सपने वो नहीं होते जो रात को सोने पर आते हैं, सपने वो होते हैं जो रातों में सोने नहीं देते।

डॉ. अब्दुल कलाम

सपनों के बारे में 15 रोचक तथ्य

  1. यह जानकर आपको आश्चर्य होगा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक, हर कोई सपने देखता है। नवजात शिशु भी सपने देखते हैं, हालांकि उनके सपने वयस्कों के सपनों से भिन्न होते हैं।
  2. क्या आपने कभी सोचा है कि आप अपने सपनों को अपने मन मुताबिक नियंत्रित भी कर सकते हैं? जी हाँ, यह सच है! ऐसे सपनों को ल्यूसिड ड्रीमिंग कहा जाता है।
  3. जो लोग जन्म से ही अंधे हैं, उन्हें सपनों में दृश्य नहीं दिखाई देते। उनके सपने स्पर्श, गंध, स्वाद और ध्वनि पर आधारित होते हैं।
  4. यह सच है कि हम सपनों में सिर्फ वही चीजें देख सकते हैं जो हमने पहले देखी हैं। हमारा मस्तिष्क पहले से देखे गए दृश्यों और अनुभवों को मिलाकर सपने बनाता है।
  5. आपको कभी भी याद नहीं रहेगा कि आपका सपना कहाँ से शुरू हुआ था। वैज्ञानिकों का मानना है कि सपनों की शुरुआत धीरे-धीरे होती है और हमें इसकी शुरुआत याद नहीं रहती।
  6. इजिप्ट में सपनों पर सबसे पहली किताब लिखी गयी थी। यह 3,000 साल पहले की बात है।
  7. कभी-कभी हमारे द्वारा देखे गए सपने सच हो जाते हैं। ऐसे सपनों को प्रीमॉनिशन ड्रीम कहते हैं। क्या आपके द्वारा देखे गए सपने कभी सच हुये हैं? नीचे कमेंट बॉक्स में अपने अनुभव ज़रूर शेयर करें।
  8. आदमी को सपने में 70% आदमी नज़र आते हैं जबकि औरतों को 50% आदमी और 50% औरत दिखाई देती हैं।
  9. सोते वक़्त आँखे घूमती रहती हैं और इसी समय हमें सपने दिखायी देती है। इसे Rapid Eye Movement (REM) कहते हैं।
  10. अगर आपसे कोई कहता है कि उसे सपने आते ही नहीं, तो उसका मतलब है कि वह सपने देखने के बाद भूल गया है। ज्यादातर लोग सपने देखने के 5 मिनट के अंदर ही भूल जाते हैं।
  11. बहुत से समस्याएं सपने में ही हल हो जाती हैं। उस समय हमारा अचेतन मन (Unconscious Mind) काम करता है। हम ज्यादा रिलैक्स महसूस करते हैं और चीजों को अच्छे से सोच पाते हैं।
  12. बहुत से अविष्कार सपने देखते वक़्त ही हुए हैं। जैसे कि Kekule ने सपने में देखा कि एक सांप अपने पूँछ को स्वयं खा रहा है, और इस तरह बेंजीन के रिंग फॉर्म की खोज हुई।
  13. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सपना देखना हमारे IQ को दिखाता है। ज्यादा सपना देखने वाले लोगों की सोचने की क्षमता अधिक होती है अपेक्षाकृत कम सपना देखने वाले से।
  14. एक आम आदमी अपने जीवन काल का करीब 6 साल सपने में गुजार देता है।
  15. अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने मौत से 3 दिन पहले अपनी पत्नी को एक सपने के बारे में बताया था जिसमे कुछ लोग रो रहे थे। ऐसा ही 9/11 में हुए अटैक के बारे में भी कुछ लोगों का कहना था जो अटैक में मारे गये।
Share your love
कुणाल सिंह

कुणाल सिंह

कुणाल सिंह लखनऊ, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे ज्ञानवर्धक जानकारी को लोगों तक पहुँचाने में अग्रसर हैं। कुणाल ने अब तक अनेक वेबसाइट्स पर 500 से अधिक लेख प्रकाशित किए हैं, जिनमें वे विभिन्न विषयों पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

Articles: 22

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *