जानिये क्रिसमस के बारे में 21 बेहद रोचक तथ्य

क्रिसमस खुशियों का त्योहार है, जो हर साल 25 दिसंबर को दुनियाभर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार सिर्फ ईसाई धर्म को मानने वालों के लिए ही नहीं, बल्कि हर धर्म और संस्कृति के लोगों के लिए खुशियां लाता है।

क्या आप जानते हैं कि क्रिसमस की शुरुआत कैसे हुई थी? या फिर सांता क्लॉज़ (Santa Claus) का असली किरदार कौन था? आइए, इस पोस्ट में हम क्रिसमस के 21 रोचक तथ्यों (interesting facts) के बारे में जानते हैं और साथ ही यह भी देखेंगे कि भारत में क्रिसमस को किस तरह से मनाया जाता है (celebrate in India)।

क्रिसमस के बारे में 21 बेहद रोचक तथ्य

  1. क्रिसमस का त्योहार हर वर्ष 25 दिसम्बर को मनाया जाता है।
  2. आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में क्रिसमस 6 जनवरी को मनाया जाता है।
  3. यह एक मात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है।
  4. क्रिसमस के दिन से 12 दिन तक क्रिसमसटाइड उत्सव की शुरुआत होती है।
  5. क्रिसमस को बड़ा दिन भी कहा जाता है।
  6. कई देशों में क्रिसमस को सेंट स्टीफेन्स डे या फीस्ट ऑफ सेंट स्टीफेन्स भी कहा जाता है।
  7. क्रिसमस ईसा मसीह के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है।
  8. माना जाता है कि जीसस क्राइस्ट का जन्म 7 से 2 ईसा पूर्व हुआ था।
  9. जीसस क्राइस्ट ईसाई धर्म के हैं। इसलिए इसे सभी ईसाई बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं।
  10. ईसा मसीह की शिक्षाओं को लोग इस दिन पढ़ते हैं और उनका अनुसरण करते हैं।
  11. क्रिसमस के पहले दिन, अर्थात् 24 दिसम्बर से ही कई यूरोपीय देशों में समारोह शुरू हो जाते हैं।
  12. क्रिसमस की तैयारी 12 दिन बाद, यानी 5 जनवरी की शाम को उतार दी जाती है।
  13. क्रिसमस को कई धर्मनिरपेक्ष और गैर-ईसाई लोग भी एक सांस्कृतिक उत्सव के रूप में सेलिब्रेट करते हैं।
  14. ब्रिटेन और राष्ट्रमंडल देशों में क्रिसमस के अगले दिन, अर्थात् 26 दिसम्बर को बॉक्सिंग डे के रूप में मनाया जाता है।
  15. क्रिसमस में सांता क्लॉज का बड़ा महत्व है। बिना सांता क्लॉज के क्रिसमस के त्योहार की कल्पना नहीं की जा सकती।
  16. सांता क्लॉज को क्रिसमस के दिन कई लोग याद करते हैं, जो बच्चों के लिए तोहफे लाते हैं।
  17. क्रिसमस को पश्चिमी देशों से बाहर प्रसिद्ध करने में अंग्रेजों की प्रमुख भूमिका थी। अपने शासनकाल में अंग्रेजों ने विश्व में ईसाई धर्म का बहुत प्रचार किया।
  18. क्रिसमस के मौके पर चर्च में समारोह और सजावट होती है और लोग एक-दूसरे को उपहार देते हैं।
  19. लगभग हर जगह क्रिसमस के पर्व पर क्रिसमस के पेड़ को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाता है।
  20. क्रिसमस ट्री की परंपरा जर्मनी या लातविया (Latvia) से शुरू हुई हो सकती है, इस बात पर अभी भी बहस चल रही है।
  21. सांता क्लॉज को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही असली सांता थे।
  22. आज भी कई जगह लोग क्रिसमस के अवसर पर नकली सांता क्लॉज बनकर आते हैं और बच्चों को उपहार देते हैं।

क्रिसमस से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

क्रिसमस (Christmas) से जुड़े कुछ सामान्य सवाल और उनके जवाब:

क्रिसमस कब मनाया जाता है?

क्रिसमस हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। यह त्योहार ईसाई समुदाय के लोगों के प्रमुख त्योहारों में से एक है।

क्रिसमस का इतिहास क्या है?

क्रिसमच की सही उत्पत्ति स्पष्ट नहीं है, लेकिन माना जाता है कि इसकी जड़ें प्राचीन रोमन शीतकालीन संक्रांति (winter solstice) के उत्सव और यीशु मसीह के जन्म के उत्सव को मिलाकर बनी हैं।

क्या क्रिसमस सिर्फ ईसाई धर्म का त्योहार है?

क्रिसमस मूल रूप से ईसाई धर्म का पर्व है, लेकिन यह एक सांस्कृतिक त्योहार भी बन गया है जिसे दुनिया भर में लोग धर्म की परवाह किए बिना मनाते हैं।

सांता क्लॉज़ कौन है?

सांता क्लॉज़ एक खुशमिजाज़ बुजुर्ग व्यक्ति हैं जो माना जाता है कि उत्तरी ध्रुव पर रहते हैं और क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अच्छे बच्चों को उपहार देते हैं।

क्रिसमस की छुट्टियां कब तक चलती हैं?

क्रिसमस की छुट्टियों की लंबाई देश के अनुसार अलग-अलग होती है। कुछ देशों में, यह सिर्फ क्रिसमस का दिन होता है, जबकि अन्य देशों में यह क्रिसमस से पहले और बाद में का एक सप्ताह का समय हो सकता है।

भारत में क्रिसमस कैसे मनाया जाता है?

भारत में, क्रिसमस एक धर्मनिरपेक्ष त्योहार के रूप में भी मनाया जाता है। लोग चर्च जाते हैं, क्रिसमस ट्री सजाते हैं, उपहारों का आदान-प्रदान करते हैं और स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाते हैं।

आज आपने क्या सीखा?

क्रिसमस की चमक हर साल दुनिया भर में खुशियां बिखेरती है. ईसाई धर्म के पवित्र त्योहार के रूप में मनाए जाने के अलावा, क्रिसमस एक ऐसा सांस्कृतिक उत्सव बन गया है, जो लोगों को एक साथ लाता है. सजाए गए क्रिसमस ट्री, स्वादिष्ट व्यंजनों की खुशबू, प्रियजनों के साथ उपहारों का आदान-प्रदान और कैरोल गायन की मधुर धुन, ये सब मिलकर क्रिसमस के जादू को बनाते हैं.

इस लेख में, हमने क्रिसमस के इतिहास, परंपराओं और दुनिया भर से जुड़े 21 रोचक तथ्यों के बारे में जाना है। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी और आपके क्रिसमस के उत्सव में यह जानकारी रंग भरने में सहायक होगी!

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें और लाइक करें। आपका समर्थन हमें और उत्साहित करेगा। धन्यवाद।

Share your love
अभिषेक प्रताप सिंह

अभिषेक प्रताप सिंह

राम-राम सभी को मेरा नाम अभिषेक प्रताप सिंह हैं, मैं मध्य प्रदेश का रहना वाला हूँ। हिन्दीअस्त्र पर मेरी भूमिका आप सभी तक ज्ञानवान और मजेदार आर्टिकल पहुंचाना है, ताकि आपको हर दिन नई जानकारी प्राप्त हो सके।

Articles: 111

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *