[2024] सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी कौन है?

सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी: भारत में क्रिकेट का खेल सबके दिलों-दिमाग पर हमेशा छाया रहता है। क्रिकेट हम सबका पसंदीदा खेल है। हम सभी हमेशा विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग और अन्य खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स के बारे में बहुत अच्छी जानकारी रखते हैं। लेकिन दोस्तों, आज के दौर में क्रिकेट का खेल सिर्फ पुरुषों तक सीमित नहीं रहा है। अब महिलाएँ भी इस खेल को आगे लेकर जा रही हैं।

आज के समय में आपको महिला क्रिकेट के बड़े टूर्नामेंट हमेशा देखने को मिलते रहते हैं। तो क्या आपको यह पता है कि विश्व स्तर पर महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी कौन है? इस ब्लॉग के माध्यम से मैं आपको इस विषय में पूरी जानकारी दूंगा। तो दोस्तों, जिस सवाल का जवाब आप ढूंढ रहे हो वह आपको इस ब्लॉग में मिल जाएगा। कृपया इस ब्लॉग को पूरा पढ़िए ताकि आपको पूरी जानकारी मिल सके।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी

तो दोस्तों, सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी की सूची में सबसे पहले स्थान पर जो नाम आता है वह है भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज का जो हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है। मिताली ने करीब 23 साल तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला और इस दौरान उन्होंने कई मुकाम हासिल किए। साथ ही उन्होंने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव भी देखे।

मिताली राज ने सन 1999 में अपना पहला वनडे इंटरनेशनल मैच खेला। आयरलैंड के मिल्टन कीन्स में खेले गए इस मैच में मिताली ने कुल 114 नाबाद रन बनाए थे। सन 2001 में उन्होंने अपना प्रथम टेस्ट मैच लखनऊ में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेला। वहीं महिला इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 214 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड आज भी उनके नाम पर है। यह विश्व रिकॉर्ड उन्होंने सन 2002 में इंग्लैंड के विरुद्ध बनाया था।

मिताली ने अभी तक 12 अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 43.7 के औसत से कुल 699 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक 232 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वनडे मैचों में उन्होंने 50.7 के औसत से कुल 7805 रन बनाए हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो मिताली ने 89 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 37.5 के औसत से 2364 रन बनाए हैं।

क्रिकेट के इन तीनों फॉर्मेट्स को जोड़कर मिताली राज ने अब तक कुल 10,868 रन बनाए हैं जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में पहले स्थान पर हैं। सन 2003 में मिताली राज को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया और 2017 में उन्हें विज़डन लीडिंग वुमन क्रिकेटर इन द वर्ल्ड अवॉर्ड मिला।

उन्हें सन 2015 में पद्मश्री पुरस्कार से और सन 2021 में खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। हालांकि अब यह महान खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से संन्यास ले चुकी हैं। मिताली ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाए हैं। उनके नाम अपने देश के लिए महिला क्रिकेट के अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

मिताली राज का संक्षिप्त जीवन परिचय

महिला क्रिकेट की प्रमुख खिलाड़ी मिताली राज एकमात्र ऐसी महिला हैं, जिन्होंने एक से अधिक बार आईसीसी वनडे विश्वकप फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। मिताली राज का जन्म 3 दिसंबर 1982 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। उनके पिता धीरज राज, जो एयर फोर्स में थे और बाद में डोराई राज बैंक में काम करते थे, खुद भी एक क्रिकेटर थे।

स्कूल के दिनों से ही मिताली को क्रिकेट में रुचि थी और उन्होंने अपने बड़े भाई से क्रिकेट सीखना शुरू किया था। मिताली ने कस्तूरबा गांधी जूनियर कॉलेज, सिकंदराबाद से अपनी उच्च शिक्षा पूरी की।

मिताली राज की प्रमुख विशेषताएं और उपलब्धियां

मिताली राज, जिन्होंने इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में दोहरे शतक की गवाही दी है, वे एक अद्वितीय महिला बल्लेबाज हैं। सन 2002 में, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 214 रन बनाए थे। उनके महिला क्रिकेट में विश्व स्तर पर सर्वाधिक रन बनाने की क्षमता के कारण, उन्हें “भारतीय क्रिकेट की महिला तेंदुलकर” के उपनाम से भी जाना जाता है।

मिताली राज, जो महिला विश्व कप में एक हज़ार से अधिक रन बनाने वाली पांचवीं अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर और पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं, ने महिला विश्व कप में सात अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया है। अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में सबसे पहले 2000 रन बनाने का गौरव भी मिताली राज ने प्राप्त किया है।

मिताली राज ने 20-21 साल के दौरान अपने देश के लिए अपना योगदान दिया है, जो एक रिकॉर्ड है, क्योंकि कोई भी महिला खिलाड़ी अब तक इतने सालों तक अपने देश के लिए क्रिकेट नहीं खेली है।

मिताली राज का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

फॉर्मेटमैचरन100/50एवरेजसर्वाधिक रन
टेस्ट126991/437.2212
वनडे23278056/5050.7125
t208923640/1454.456

वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी कौन है?

अब हम आपको उन महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल मैचों में सबसे अधिक रन बनाए हैं। इस सूची में दुनिया भर की सबसे अधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

पहले स्थान पर भारत की प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर मिताली दोराई राज हैं, जिन्होंने 1999-2022 तक वनडे इंटरनेशनल मैचों में लगभग 7805 रन बनाए। दूसरे स्थान पर चार्लोट मैरी एडवर्ड्स हैं, जो इंग्लैंड से हैं और 1997-2016 तक वनडे इंटरनेशनल मैचों में कुल 5992 रन बनाए।

अन्य खिलाड़ियों की सूची कुछ इस प्रकार है:

क्र. स.खिलाडीदेशकरियररन
1Mithali Rajभारत1999-20227805
2CM Edwardsइंग्लैंड1997-20165992
3SR Taylorवेस्टइंडीज2008-20225298
4SW Batesन्यूज़ीलैंड2006-20225045
5BJ Clarkऑस्ट्रेलिया1991-20054844
6KL Roltonऑस्ट्रेलिया1995-20094814
7AE Satterthwaiteन्यूज़ीलैंड2007-20224639
8MM Lanningऑस्ट्रेलिया2011-20224463
9SC Taylorइंग्लैंड1998-20114101
10DA Hockleyन्यूज़ीलैंड1982-20004064
11SJ Taylorइंग्लैंड2006-20194056
12M du Preezसाउथ अफ्रीका2007-20223760
13DJS Dottinवेस्टइंडीज2008-20223727
14HC Knightइंग्लैंड2010-20223548
15AJ Blackwellऑस्ट्रेलिया2003-20173492
16TT Beaumontइंग्लैंड2009-20223404
17EA Perryऑस्ट्रेलिया2007-20223369
18L Leeसाउथ अफ्रीका2013-20223315
19SFM Devineन्यूज़ीलैंड2006-20223227
20L Wolvaardtसाउथ अफ्रीका2016-20223193

T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी कौन है?

सामान्यत: जब हम क्रिकेट की चर्चा करते हैं, तो आजकल लोगों के मन में सबसे पहले टी20 क्रिकेट का विचार आता है। और टी20 क्रिकेट की लोकप्रियता भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसका प्रभाव हम महिला टी20 क्रिकेट में भी अनुभव कर सकते हैं। यानी, लोग अब महिला क्रिकेट की ओर अधिक ध्यान दे रहे हैं। इसलिए चलिए जानते हैं कि महिला टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी कौन हैं।

खिलाड़ीमैचInningsरन50s100s
Suzie Bates1291263511221
Stafanie Taylor111109312121
Meg Lanning1221123168152
Charlotte Edwards9593260512
Deandra Dottin1271252697122
Sophie Devine1051022665151
Harmanpreet Kaur127114246371
Bismah Maroof117111238811
Mithali Raj8984236417
Sarah Taylor9087217716

Also Read: सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय | Surya Kumar Yadav Biography in Hindi

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी कौन है?

महिला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास बहुत ही रोचक रहा है। पहला महिला टेस्ट मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। उसके बाद से अब तक कई देशों के बीच कई टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं।

खिलाड़ीमैचइनिंगरन100’s50’s
JA Brittin27441935511
CM Edwards2343167649
R Heyhoe-Flint22381594310
DA Hockley1929130147
CA Hodges1831116426
S Agarwal1323111044
E Bakewell1222107847
SC Taylor1527103042
ME Maclagan1425100726
KL Rolton1422100225

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

क्या इनमें से कोई खिलाड़ी अब भी खेल रही है?

हां, कुछ महिला खिलाड़ियाँ अब भी अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं और उनका योगदान जारी है।

मिताली राज का जन्म कब और कहाँ हुआ ?

मिताली राज का 3 दिसम्बर 1982 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था।

भारत में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी कौन है?

भारत में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी मिताली राज हैं, जिन्होंने कुल 323 मैचों में 10928 रन बनाए हैं।

निष्कर्ष

महिला खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स के क्षेत्र में अपने योगदान से अपने देश का मान बढ़ाया है और उन्होंने साबित किया है कि वे न केवल रन बना सकती हैं, बल्कि महिलाओं का परिप्रेक्ष्य बदल सकती हैं।

दोस्तों, अगर आप हमारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रति गहरी स्नेहभावना रखते हैं, तो कृपया इस ब्लॉग पर अपने सुझाव और विचार साझा करें। हम बेहद उत्सुकता से आपकी राय सुनने को तैयार हैं। आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स का उपयोग करके अपने विचार हमारे साथ साझा कर सकते हैं।

Share your love
अभिषेक प्रताप सिंह

अभिषेक प्रताप सिंह

राम-राम सभी को मेरा नाम अभिषेक प्रताप सिंह हैं, मैं मध्य प्रदेश का रहना वाला हूँ। हिन्दीअस्त्र पर मेरी भूमिका आप सभी तक ज्ञानवान और मजेदार आर्टिकल पहुंचाना है, ताकि आपको हर दिन नई जानकारी प्राप्त हो सके।

Articles: 111

One comment

  1. I really like reading through a post that can make men and women think. Also, thank you for allowing me to comment!

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *