हेलो दोस्तों, हिन्दीअस्त्र में आपका स्वागत है। आज हम आपको सुरेश रैना से जुड़े 10 रोचक तथ्य के बारे में बताएंगे, जो आप शायद ही जानते होंगे, तो आइए जानते हैं।
क्रिकेटर सुरेश रैना आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। अपने प्रदर्शन के कारण इन्हें ”आईपीएल का बादशाह” भी कहा जाता है। इन्होंने 30 जुलाई 2005 में श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में वन डे डेब्यू किया था। रैना का जन्म 27 नवंबर 1986 को मुरादाबाद में हुआ था। चलिए अब जानते है सुरेश रैना से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य जिसकी जानकारी बहुत ही कम लोगों को है।
- सुरेश रैना के पिता का नाम त्रिलोकचंद रैना है और वे इंडियन आर्मी के आर्डिनेंस फैक्टरी में ऑफिसर रहे है। पहले उनके पिता श्रीनगर में थे। रैना की मां उनके पिता की दूसरी पत्नी हैं।
- सुरेश रैना का बचपन का नाम सोनू है। 11 साल की उम्र से ही क्रिकेट के प्रति उनमें जुनून था। सुबह 4:30 बजे खेलने जाने के लिए वह ठीक सो भी नहीं पाते थे।
- रैना को छोटी उम्र से हॉस्टल में रहना पड़ा। वहां उनके साथ ज्यादती होती थी। कुछ बच्चे उन्हें इतना परेशान करते थे कि 13 साल की उम्र में उन्होंने आत्महत्या करने की सोच ली थी।
- हॉस्टल में उन्हें डायरी लिखने की आदत थी। एक बार उनकी मां ने डायरी पढ़ी और पढ़ते ही रोने लगी। क्योंकि उसमें हॉस्टल की बातों का जिक्र था ।
- रैना पहले ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जो टेस्ट, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल, तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी लगा चुके हैं। रैना को पहला टेस्ट मैच खेलने से पहले 108 वनडे इंटरनैशनल मैच खेलने पड़े।
- रैना आईपीएल के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक है और अब तक 205 मैचों में 27 बार नाबाद रहते हुए 32.52 की औसत और 136.79 के स्ट्राइक रेट से 5528 रन बना चुके हैं। सुरेश रैना पहले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है जिन्हों ने अंतर्राष्ट्रीय T20 में शतक लगाया है।
- सुरेश रैना ने 23 साल 182 दिन की उम्र में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। इस मामले में वे सचिन के बाद दूसरे नंबर पर हैं। सचिन ने 23 साल 126 दिन में कप्तानी संभाली थी।
- 2015 में उन्होंने आईटी प्रोफेशनल प्रियंका से शादी की। उनकी पत्नी “ग्रेसिया रैना फाउंडेशन” नाम की चैरिटी संस्था चलाती हैं। इस फाउंडेशन का मकसद गरीब माताओं और बच्चों की मदद करना है। ग्रेसिया उनकी बेटी का नाम है।
- रैना को संगीत में काफी दिलचस्पी है। उन्होंने ”मेरठिया गैंगस्टर्स” नामक फिल्म में एक गाना भी गाया है। एक किडस शो में सैक्सोफोन भी बजाया था।
- रैना को कुकिंग में भी बहुत मजा आता है। टीम के कैप्टन के रूप में जब वो पहली बार ट्रिप पर गए तो पूरी टीम के लिए खाना बनाया था। टुंडे कवाब उनकी फेवरेट डिश है।
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें और लाइक करें। आपका समर्थन हमें और उत्साहित करेगा। धन्यवाद।