रोहित शर्मा से जुड़े 10 रोचक तथ्य

हेलो दोस्तों, हिन्दीअस्त्र में आपका स्वागत है। आज हम आपको रोहित शर्मा की जिंदगी से जुड़े 10 रोचक तथ्य के बारे में बताएंगे, जो आप शायद ही जानते होंगे, तो आइए जानते हैं।

क्रिकेट के मैदान पर वनडे में दोहरा शतक जड़ने के कारनामें को बड़े-बड़े दिग्गज आज भी नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट में ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा तीन बाद यह कारनामा कर चुके हैं। शानदार शॉट्स सलेक्शन, बेहतरीन टाइमिंग और लाजवाब फुटवर्क की मदद से तेजी से रन बटोरना क्रिकेट की दुनिया में रोहित शर्मा का परिचय बन गया है।

जब भी रोहित अपने रंग में होते हैं, तो सामने किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की बखियां उधेड़ देते हैं। रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर में हुआ था। आज हम इस पोस्ट में रोहित शर्मा के बारे में 10 रोचक तथ्य जानेंगे।

  • रोहित शर्मा बचपन में क्रिकेट को लेकर बहुत कुख्यात रहे। क्योंकि गली के घरों की कांच को रोहित अपने शॉटस से तोड़ दिया करते थे, एक बार तो बैट-बॉल (क्रिकेट) के चक्कर में पुलिस तक आ गई थी।
  • पापा की कम आमदनी और आर्थिक तंगी के चलते रोहित ने अपने माता-पिता के साथ नहीं बल्कि अपने दादाजी के साथ रहकर क्रिकेट के सपने को आगे बढ़ाया था।
  • रोहित शर्मा बेहतरीन क्रिकेट तो खेलते थे, लेकिन बचपन में स्‍कूल की फीस नहीं दे पाते थे। परन्तु उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए इन्‍हें स्‍कॉलरशिप दी गई थी।
  • रोहित के पहली बार वन डे में दोहरा शतक लगाने पर टीवी क्रू के एक सदस्य ने इन्‍हें ‘हिट मैन’ कह कर संबोधित किया था। उसके बाद से रवि शास्त्री ने कमेंट्री में इसका जिक्र करना शुरू कर दिया। और आज पूरी दुनिया उन्हें ‘हिट मैन’ के नाम से जानती है।
  • रोहित शर्मा के आइडियल विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग हैं। उन्होंने एक बार सहवाग से मिलने के लिए स्‍कूल भी बंक किया था।
  • रोहित शर्मा शाकाहारी हैं पर इन्‍हें अंडे बहुत पसंद हैं। घर में पाबंद होने के कारण वह हमेशा घर के बाहर होने पर ही अंडे का सेवन करते हैं। रोहित शर्मा ने अपनी खास दोस्त और स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह के साथ 13 दिसंबर 2015 को शादी रचाई थी। दोनों की मुलाकात साथी क्रिकेट युवराज सिंह के जरिए हुई थी।
  • भारतीय टीम में रोहित शर्मा को सबसे ज्यादा सोने वाले खिलाड़ी के रूप में भी जाना जाता है। वह बीच मैच में भी नींद निकाल लेते हैं, लेकिन फिटनेस में कभी भी कोई कमी नहीं आने देते।
  • रोहित शर्मा चार भाषाओ में दक्ष हैं – हिंदी, अंग्रेजी, तेलगु और मराठी। उन्‍हें तेलगु फिल्‍में देखना बहुत पसंद हैं।
  • रोहित कभी बल्‍लेबाज नहीं बनना चाहते थे। उन्होंने अपना करियर ऑफ स्पिनर के तौर पर शुरू किया पर कोच ने उनके बल्‍ले की ताकत को पहचाना और उन्‍हें एक विश्व स्तरीय बल्‍लेबाज बनाया। घरेलू टी-20 मैच में रोहित शर्मा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
  • वहीं इंडियन प्रीमियर लीग में रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस पांच बार चैंपियन बनी है, जो कि रोहित शर्मा के कप्तानी में कुशलता को दिखता है।

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें और लाइक करें। आपका समर्थन हमें और उत्साहित करेगा। धन्यवाद।

Share your love
अभिषेक प्रताप सिंह

अभिषेक प्रताप सिंह

राम-राम सभी को मेरा नाम अभिषेक प्रताप सिंह हैं, मैं मध्य प्रदेश का रहना वाला हूँ। हिन्दीअस्त्र पर मेरी भूमिका आप सभी तक ज्ञानवान और मजेदार आर्टिकल पहुंचाना है, ताकि आपको हर दिन नई जानकारी प्राप्त हो सके।

Articles: 111

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *