हीरों के बारे में 14 रोचक तथ्य जो आपको हैरान कर देंगे !!

एक जौहरी ही हीरे की कद्र जानता है‘ या फिर ‘आदमी क्या है बस यह समझो हीरा है हीरा‘ आदि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में बोले जाने वाले कुछ ऐसे वाक्य हैं, जो यह जाहिर करते हैं कि हमारे जीवन में हीरे की कितनी अहमियत है। तभी तो हम लोग हीरे को अपने यहां के आभूषणों की जान मानते हैं। यदि कुत्ता एक आदमी का सच्चा मित्र है तो, एक औरत का सच्चा मित्र …… हीरा है । चलिए अब आपको हीरों के बारे में रोचक तथ्य बताते है।

  • संसारभर में केवल तीन ही देश ऐसे हैं, जहां से हीरा प्राप्त किया जाता है। सबसे पहले हीरा भारत में ही प्राप्त किया गया था। दूसरे नंबर पर आया दक्षिण अमेरिका और अंत में दक्षिण अफ्रीका, जो कि आजकल हीरे का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
  • लगभग 3,000 साल पहले हीरे की खदाने सिर्फ भारत में ही थी। भारत में हीरो का उपयोग आभूषण के तौर पर लगभग 300 ईशा पूर्व से चल रहा है।
  • हीरे की चार प्रमुख किस्में हैं- विशिष्ट, बोर्ट, बैलस और कार्बनेडो। इनमें सिर्फ विशिष्ट वाली किस्म ही उत्तम, पूर्ण स्फटिक, पारदर्शी और बहुत महंगी होती है, जो आभूषणों में जड़ने के काम आती है। शेष का उपयोग तो उद्योग-धंधों में ही होता है, जहां इसकी कठोरता का फायदा उठाकर काटने और छेदने वाले औजारों में नोक की जगह हीरा लगाकर काम में लाया जाता है।
  • दुनिया की सबसे बड़ी हीरे की खदान मिरनी माइन है जो पूर्वी साइबेरिया में है । इसके ऊपर से निकलने वाले हेलीकाप्टर भी नष्ट हो जाते है। यह 1722 फीट गहरी और 3900 फीट चौड़ी है। यह विशव का दूसरा सबसे बड़ा मानव निर्मित होल है। पहले नंबर पर बिंघम कॉपर माइन है।
  • हीरे को कैरेट में मापा जाता है और एक कैरेट की माप 0.200 ग्राम यानी 200 मिलीग्राम के बराबर मानी गई है। कलिनन, कोहिनूर, आरलाफ, अकबर शाह, ग्रेट मुगल, रीजेंट, डडले, स्टार ऑफ द साउथ आदि हीरे के कुछ ऐसे नाम हैं जिन्होंने संसारभर में प्रसिद्धि हासिल की है।
  • आपने यह सुना होगा कि हीरे को चाटने पर इंसान की मृत्यु हो जाती है लेकिन यह महज एक कोरी भ्रांति है। इसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं हैं।
  • लगभग 80% हीरे का उपयोग औद्योगिक उद्देश्यों से किया जाता है , केवल 20% का उपयोग गहनों के रूप में होता है ।
  • शनि और बृहस्पति गृह की रासायनिक बनावट के कारण इन ग्रहों पर हीरों की वर्षा होती है । इनके ऊपरी वायुमंडल में, रोशनी मीथेन को कालिख (कार्बन) में बदलती है, जिसपर गृह की सतह की तरफ गिरने पर दबाओ बनता है। वही दबाओ कालिख को अचानक हीरे में परिवर्तित कर देता है।
  • आज तक के कटे सबसे बड़े सफ़ेद हीरे को “द स्टार ऑफ अफ्रीका” (The Star of Africa) कहा जाता है और इसका वजन 530 कैरेट होता है। यह एक अश्रु (Tear Drop) आकार में कटा है यह 1905 में प्रिटोरिया, दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था।
  • स्वर्ण जयंती हीरा (The Golden Jubilee Diamond) विश्व में सबसे बड़ा कटा हीरा है। “द स्टार ऑफ अफ्रीका” (The Star of Africa) के विपरीत, यह हीरा भूरा है, और इसका वजन 545.67 कैरेट है। इसकी खोज वर्ष 1986 में की गयी थी और वर्तमान में थाईलैंड के राजा के स्वामित्व में है।
  • पृथ्वी से 40 प्रकाश वर्ष दूर एक ऐसा गृह है| जिसका नाम 55 Cancri-e है, जो पूरी तरह हीरे का बना है|और ये पृथ्वी से 2 गुना बड़ा भी है|
  • हीरा नीलम, कोरन्डम और रूबी की तुलना में चार गुना ज्यादा कठोर है ।
  • हीरा (डायमंड) ग्रीक शब्द “आदम” (Adamas) से आता है, जिसका अर्थ है “अजेय और अविनाशी।”
  • प्राचीन यूनानियों का मानना ​​था कि हीरे सितारों की टुकडिया थीं जो पृथ्वी पर गिर गई हैं।

यदि आपके पास कोई अन्य प्रश्न या संदेह है या क्या आप हीरों के बारे में कोई अन्य रोचक तथ्य जानते हैं, तो बेझिझक नीचे टिप्पणी अनुभाग में अपने विचार छोड़ें! हम यथासंभव शीघ्र ही उत्तर देंगे। और अधिक मज़ेदार तथ्यों के लिए कृपया हमारे टेलीग्राम, ट्विटर, पिनटेरेस्ट और फेसबुक पेज पर जाएँ।

Share your love
अभिषेक प्रताप सिंह

अभिषेक प्रताप सिंह

राम-राम सभी को मेरा नाम अभिषेक प्रताप सिंह हैं, मैं मध्य प्रदेश का रहना वाला हूँ। हिन्दीअस्त्र पर मेरी भूमिका आप सभी तक ज्ञानवान और मजेदार आर्टिकल पहुंचाना है, ताकि आपको हर दिन नई जानकारी प्राप्त हो सके।

Articles: 111

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *