OTP Full Form & Meaning in Hindi | ओटीपी का फुल फॉर्म क्या होता है?

OTP Full Form In Hindi: नमस्कार दोस्तों, आज के इस पोस्ट में हम लोग OTP का फुल फॉर्म और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बात करेंगे। शायद आप में से कुछ लोग OTP के बारे में जानते हों, लेकिन अन्य लोगों के लिए यह नई जानकारी हो सकती है। यदि आप ओटीपी का फुल फॉर्म जानने या अपने सवालों के उत्तर ढूंढ़ने यहाँ आए हैं, तो आप बिलकुल सही वेबसाईट पर हैं।

इस आर्टिकल में हम OTP से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करेंगे। आप से अनुरोध है कि लेख को पूरा पढ़ें ताकि आपके सभी सवालों के जवाब मिल सकें। इस आर्टिकल को पढ़कर हमें आशा है कि आपको OTP के जुड़े सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। चलिए, जानते हैं ओटीपी (OTP) के बारे में सब कुछ।

ओटीपी का फुल फॉर्म क्या है?

ओटीपी का फुल फॉर्म “वन-टाइम पासवर्ड” होता है। इसे हिंदी में “एक बार इस्तेमाल किया जाने वाला पासवर्ड” कहते हैं। OTP एक 6-अंकीय सुरक्षा कोड है, जिसका उपयोग उपयोग ऑनलाइन लेन-देन, बैंकिंग, वेबसाइट लॉगिन, और अन्य सुरक्षित संबंधित क्रियाओं के दौरान सत्यापन के लिए किया जाता है।

OTP Full Form In English

OTP का इंग्लिश में फुल फॉर्म “One Time Password” होता है।

  • O – One
  • T – Time
  • P – Password

जैसा कि हम सभी जानते हैं, OTP के कई सारे फुल फॉर्म हो सकते हैं, लेकिन इसमें से सबसे मशहूर और ज्यादा प्रचलित फुल फॉर्म “One Time Password (OTP)” है। इसे लोग बहुत अच्छे तरीके से समझते हैं और अपने रोज़ मर्रा के बातचीत में उपयोग करते हैं। इस पोस्ट में हम आपको OTP के अन्य सभी फुल फॉर्म भी बताएंगे, इसलिए कृपया इसे अंत तक पढ़ें।

वन-टाइम पासवर्ड (OTP) क्या होता है?

ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) एक प्रकार का सुरक्षा उपाय है, जिसने हाल के वर्षों में सुरक्षित ऑनलाइन लेनदेन और प्रमाणीकरण प्रक्रियाओं की बढ़ती आवश्यकता के कारण लोकप्रियता हासिल की है। ऐसी दुनिया में जहां साइबर खतरे लगातार विकसित हो रहे हैं, ओटीपी संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत प्रदान करता है। ओटीपी के पीछे की आइडिया काफी सरल लेकिन प्रभावी है। एक स्टेटिक पासवर्ड का उपयोग करने के बजाय जिसे आसानी से समझौता किया जा सकता है, ओटीपी प्रत्येक लेनदेन या प्रमाणीकरण प्रयास के लिए एक डायनेमिक कोड प्रदान करता है।

इस कोड का उपयोग केवल एक बार ही किया जा सकता है और वो भी सिर्फ सीमित समय के लिए ही, आमतौर पर कुछ सेकंड से लेकर कुछ मिनटों तक। एक बार कोड का उपयोग करने के बाद, यह अमान्य हो जाता है, जिससे यह किसी भी संभावित हैकर या अनधिकृत उपयोगकर्ता के लिए बेकार हो जाता है। ये बात इसे और अधिक सिक्योर और एक महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय बनाता है जो संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा और ऑनलाइन लेनदेन को सुरक्षित करने में मदद करता है। इसलिए, अगली बार जब आपका सामना ओटीपी शब्द से हो, तो याद रखें कि यह आपके डिजिटल दुनिया को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ओटीपी कैसे काम करता है?

चलिए इसे हम एक उदाहरण के जारिए समझते हैं। जब आप कभी भी ऑनलाइन लेनदेन या शॉपिंग करते हैं, तो आप एक स्टेटिक पासवर्ड डालकर अपने ऐप में लॉगिन करते हैं। इसके बाद, जब आप पेमेंट करके लेनदेन पूरा करने जाते हैं, तो वहां पर आपके बैंक से जुड़े फोन नंबर पर एक टाइम पासवर्ड भेजा जाता है, जो की सिस्टम द्वारा स्वचालित रूप से जेनरेट किया जाता है। यह ओटीपी कई बार 5 मिनट, 10 मिनट या 15 मिनट तक मान्य हो सकता है।

Time-Based One Time Password (TOTP)

जैसा की नाम से ही समझ में आ रहा है, यह एक Time Based One Time Password होता है। अगर आपको इसका Example देखना है तो इसका सबसे बड़ा इसका उदाहरण व्हाट्सएप सत्यापन (Authentication) कोड है। इसमें वन टाइम पासवर्ड का समय 1 मिनट से कम होता है।

जब समय बीत जाता है, तो यह वन टाइम पासवर्ड अमान्य हो जाता है। यह एक ऑटो जेनरेटेड वन टाइम पासवर्ड होता है जो हर बार अलग-अलग डिजिट होता है। आप जितनी बार भी वन टाइम पासवर्ड के लिए अनुरोध भेजेंगे, उतनी बार आपको अलग-अलग डिजिट मिलेंगे।

Two-factor authentication के रूप में One Time Password का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है।

  • सबसे पहले आपको user ID/e-mail ID/mobile number और Password को Enter करना होगा।
  • One Time Password आपको या तो आपके Registered Mobile Number या फिर Email ID पर मिलेगा।
  • आपको उस One Time Password को Enter करना है। एक बार Enter करते ही आपकी Transaction Complete हो जाएगी। Transaction Complete करते वक्त आपको One Time Password से पहले Static Password भी डालना पड़ता है।

OTP कितने तरिके से भेजे जा सकते है?

  • आजकल तो Mobile App के जारिए भी Time One Time Password भेजा जा रहा है। इसका सबसे बढ़िया उदाहरण टेलग्रैम एप है।
  • SMS Text की मदद से OTP भेजा जाता है।
  • Email की मदद से OTP भेजा जाता है।
  • Voice Call की मदद से OTP भेजा जा सकता है।

One Time Password के फायदे

  • यह Static Password ki तुलना में ज्यादा पावरफुल और सिक्योर होता है। इससे आपके अकाउंट को हैकर्स से बचने में भी काफी मदद मिलती है।
  • जैसा की हम इसे केवल एक बार ही इस्तेमाल कर सकते है जिससे आपको हर बार Time To Time अलग अलग One Time Password मिलता। जो की इस प्रोसेस को काफी Secure बना देता है।
  • इससे आपके Account की Security Layer काफी हद तक Strong हो जाती है।
  • यह आपके Transaction Process को काफी Strong बना देता है।

One Time Password से होने वाले नुकसान

वैसे वन टाइम पासवर्ड के कोई नुकसान नहीं होता है, लेकिन कई बार हम अपनी गलती के कारण ही इसके नुकसान का सामना करना पड़ता है। चलिए अब हम इसके कुछ नुकसानों के बारे में जानते हैं:

  • पहला OTP प्राप्त होने के बाद, अगर आप उसे इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं और दूसरा OTP के लिए रिक्वेस्ट भेजते हैं, तो दूसरा OTP पहले OTP की तुलना में अधिक सुरक्षित नहीं माना जाता है।
  • OTP केवल निर्धारित समय सीमा के लिए ही काम करता है, जो कभी अच्छा और कभी बुरा हो सकता है। इसकी समय सीमा कभी-कभी हमें मुसीबत में डाल सकती है।
  • कई बैंकों में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए OTP की आवश्यकता होती है, जो कि पूरी तरह से सुरक्षित नहीं माना जाता है।

ओटीपी से जुड़े कुछ सवाल जवाब (FAQs)

अपने पुरानी खोए हुए नंबर के ओटीपी को कैसे प्राप्त करें?

पहले आपको अपने खोए हुए मोबाइल नंबर को ब्लॉक करवाने के लिए अपने कस्टमर केयर पर कॉल करना होगा। फिर आपको अपने नजदीकी कस्टमर केयर सेंटर जाकर उसी नंबर को फिर से जारी करवाना होगा। ध्यान रहे इस प्रक्रिया में आधार कार्ड की भी जरूरत होती है, इसलिए इसे भी अपने साथ ले जाएं।

मेरे मोबाईल फोन में ओटीपी क्यों नही आ रहा?

अक्सर ऐसा होता है कि आपके मोबाइल में रजिस्टर्ड नंबर पर “डू नॉट डिस्टर्ब” का ऑप्शन ‘ऑन’ रहता है, जिसके कारण OTP की यह परेशानी होती है। इसे ऑफ करने के लिए दिए गए स्टेप्स का पालन करें: Phone Settings > Apps & Notifications > Notifications > Do Not Disturb

क्या OTP सुरक्षित है?

आज के वक्त में One-Time-Password हमारे द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले static memorized password के मुकाबले काफी ज्यादा सुरक्षित है।

बिना मोबाइल डेटा के OTP कैसे प्राप्त करें?

OTP के लिए आपको मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं होती है क्योंकि OTP रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आता है। हाँ, कई बार कोड आपके रजिस्टर्ड जीमेल पर भी आता है लेकिन वह वेरिफिकेशन कोड होता है ना कि OTP।

क्या International रोमिंग में भी OTP आ सकता है?

ये सवाल काफी लोगों के दिमाग मे होता है, मैं आपको बता दूं कि हाँ, अंतरराष्ट्रीय रोमिंग में भी आपके मोबाइल नंबर पर OTP आ सकते हैं।

क्या मेरा OTP कोई और पढ़ सकता है?

जी हाँ, Hacking Attack की मदद से किया जा सकता है। इससे बचने के लिए आप WhatsApp या Message के द्वारा भेजे गए Links पर Click करने से बचे।

OTP कितने Seconds के बाद Expire हो जाता है?

ज्यादातर OTP 100 seconds के बाद Expire हो जाता है।

ओटीपी (OTP) के अन्य फुल फॉर्म

ओटीपी (OTP) का फुल फॉर्म विभिन्न संदर्भों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। नीचे कुछ सबसे ज्यादा प्रचलित ओटीपी के फुल फॉर्म दिए गए हैं:

  • On the phone (Internet Slang)
  • Opioid Treatment Program (Healthcare)
  • One True Pairing (Messaging)
  • On Time Performance (Air Transport)
  • Offer To Purchase (Messaging)
  • On The Premises (Telecommunication)
  • Off The Path (Sports)
  • Orientation Training Programme (Policies & Programs)
  • One Tree Point (Maths)
  • Over-temperature Protection (Computer Hardware)
  • Open Telecom Platform (Programming & Development)
  • Over The Page (Events)
  • One Time Programming (Softwares)

आज आपने क्या सीखा?

दोस्तों मुझे आशा है कि आपको हमारे यह आर्टिकल “OTP फुल फॉर्म इन हिंदी” बहुत पसंद आया होगा। इस पोस्ट को अंत तक पढ़ने के बाद, आपको उन सभी सवालों के जवाब मिल गए होंगे जिनके लिए आप हमारी वेबसाइट पर आए थे। हमारा लक्ष्य हमेशा से यही रहा है कि हम आपको ओटीपी का फुल फॉर्म और उसका क्या मतलब होता है इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करें।

इस पोस्ट में हमने ओटीपी से जुड़ी सभी जानकारी जैसे की ओटीपी का फुल फॉर्म, ओटीपी का मतलब क्या होता है और ओटीपी से जुड़ी कुछ नई जानकारी के बारे में बात की है। यदि इस विषय से संबंधित कोई प्रश्न हो, तो कृपया कमेंट बॉक्स में संपर्क करें। और साथ ही इस पोस्ट को अपने दोस्तों और सोशल नेटवर्किंग साइटों पर साझा करें ताकि उनको भी कुछ नया सीखने को मिले।

हम यहां प्रकाशित सभी सामग्री की सटीकता को सत्यापित करने का पूरा प्रयास करते हैं। यदि आपको कोई त्रुटि दिखती है, तो कृपया बिना किसी हिचकिचाहट के हमसे संपर्क करें और हमें इसे सुधारने का अवसर दें।

Share your love
अभिषेक प्रताप सिंह

अभिषेक प्रताप सिंह

राम-राम सभी को मेरा नाम अभिषेक प्रताप सिंह हैं, मैं मध्य प्रदेश का रहना वाला हूँ। हिन्दीअस्त्र पर मेरी भूमिका आप सभी तक ज्ञानवान और मजेदार आर्टिकल पहुंचाना है, ताकि आपको हर दिन नई जानकारी प्राप्त हो सके।

Articles: 111

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *