भारतीय तिरंगे के बारे में 14 रोचक तथ्य

भारत का राष्ट्रीय ध्वज देश के लिए एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। यह हमारे देश की स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। ध्वज देश के त्याग और बलिदान की निशानी है, जो हमें याद दिलाती है कि हम एक स्वतंत्र देश में रहते हैं।

इसलिए हर भारतीय को ध्वज के बारे में जानकारी होनी चाहिए और हमेशा इसे सम्मान करना चाहिए। आज हम आपके लिए तिरंगे के बारे में कुछ रोचक जानकारियां लेकर आए हैं, जो हर भारतीय को पता होनी चाहिए।

भारतीय तिरंगे के बारे में 14 रोचक तथ्य

भारत का राष्ट्रीय ध्वज, जिसे तिरंगा भी कहा जाता है, तीन रंगों से मिलकर बना हुआ है। इसमें सफेद, हरा और नारंगी रंग होते हैं। सफेद रंग शांति और सच्चाई को प्रतिष्ठित करता है, हरा रंग प्रकृति की प्रतीक है और केसरिया रंग उत्साह और शौर्य को दर्शाता है। तिरंगे के बीच में नीले रंग का चक्र होता है, जिसे अशोक चक्र के नाम से भी जाना जाता है।

  • भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को विदेशी धरती पर सबसे पहले Bhikaiji Cama के द्वारा लहराया गया था।
  • राकेश शर्मा के द्वारा अन्तरिक्ष पर पहला राष्ट्रीय तिरंगा फ़हराया गया।
  • भारतीय तिरंगा तीन रंगों से मिलकर बना है केसरिया , सफेद और हरा रंग
  • केसरिया रंग साहस और शक्ति को दर्शाता है।
  • सफ़ेद रंग को शांति ,सत्य और पवित्रता का प्रतीक माना गया है।
  • हरा रंग हरियाली , भाईचारा और बुद्धि को दर्शाता है।
  • भारतीय तिरंगा 7 अगस्त 1906 को फ़हराया गया था।
  • भारतीय ध्वज के बीचो -बीच एक चक्र होता है जिसे अशोक चक्र कहा जाता है जिसमें 24 लकीरें (Lines) होती हैं अशोक चक्र नीले रंग से बना है इसका अर्थ है हमारा जीवन गतिशील है इसीलिए हमें कभी भी रुकना नहीं चाहिए।
  • हमारे तिरंगे को पिंगली वैंकया ने तैयार किया था सबसे पहले इसमें दो ही रंग शामिल किये गए लाल और हरा रंग बाद में इसमें सफेद रंग शामिल किया गया ।
  • भारत की आजादी से पहले अशोक चक्र की जगह चरखा हुआ करता था और आज़ादी के बाद चरखे के स्थान पर अशोक चक्र का निशान छापा गया।
  • किसी भी हालत में फटा हुआ राष्ट्रीय ध्वज नहीं फ़हराया जा सकता है।
  • भारतीय तिरंगे का प्रयोग किसे प्रकार की सजावट जा फिर वर्दी के लिए नहीं किया जा सकता है।
  • झंडे की लम्बाई व चौड़ाई का अनुपात 3 : 2 है चक्र का व्यास सफेद पट्टी की चौड़ाई के लगभग बराबर ही होता है।
  • किसी भी दुसरे देश के झंडे को देश के झंडे से उंचा नहीं लगा सकते हैं।

यदि आपके पास कोई अन्य प्रश्न या संदेह है या क्या आप भारतीय तिरंगे के बारे में कोई अन्य रोचक तथ्य जानते हैं, तो बेझिझक नीचे टिप्पणी अनुभाग में अपने विचार छोड़ें! हम यथासंभव शीघ्र ही उत्तर देंगे। और अधिक मज़ेदार तथ्यों के लिए कृपया हमारे टेलीग्राम, ट्विटर, पिनटेरेस्ट और फेसबुक पेज पर जाएँ।

Share your love
अभिषेक प्रताप सिंह

अभिषेक प्रताप सिंह

राम-राम सभी को मेरा नाम अभिषेक प्रताप सिंह हैं, मैं मध्य प्रदेश का रहना वाला हूँ। हिन्दीअस्त्र पर मेरी भूमिका आप सभी तक ज्ञानवान और मजेदार आर्टिकल पहुंचाना है, ताकि आपको हर दिन नई जानकारी प्राप्त हो सके।

Articles: 111

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *