योगी आदित्यनाथ के बारे 24 रोचक तथ्य

देश के सबसे ज़्यादा आबादी वाले राज्य के मुख्यमंत्री “योगी आदित्यनाथ” हमेशा से ही अपने तीखे भाषणों को लेकर चर्चा में रहते है। कट्टर हिंदू सोच रखने वाले योगी आदित्यनाथ के बारे में कई ऐसी बाते है जो कोई नहीं जानता तो आइये जानते है उनके जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य।

  • योगी आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह बिष्ट है।
  • योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून सन् 1972 में उत्तराखण्ड में हुआ था।
  • योगी हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं, जो हिन्दू युवाओं का सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह है।
  • उनके पिता का नाम आनन्द सिंह बिष्ट है जो कि एक सरकारी फॉरेस्ट रेंजर थे।
  • योगी जी एक ग्रेजुएट पर्सन है। उन्होंने सन् 1992 में गणित में B.sc भी की है।
  • योगी जी M.sc की पढ़ाई के दौरान गुरु गोरखनाथ पर शोध करने गोरखपुर गए। यही पर गोरक्षनाथ पीठ के महन्त अवैद्यनाथ की दृष्टि इन पर पड़ी और सन् 1994 में ये पूर्ण संन्यासी बन गए।
  • सन्यासी बनने के बाद ही इनका नाम अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ पड़ा।
  • योगी देश की बारहवीं लोक सभा (1998-99) के सबसे युवा सांसद थे।
  • योगी आदित्यनाथ 5 बार सांसद बन चुके है।
  • सितम्बर सन् 2008 को योगी आदित्यनाथ पर आजमगढ़ में जानलेवा और हिंसक हमला हुआ था। इस हमले में वे बाल-बाल बचे थे।
  • योगी सीआरपीसी की धारा 151A, 146, 147, 279, 506 के तहत जेल भी जा चुके है।
  • सन् 2005 में योगी आदित्यनाथ कथित तौर पर 1800 ईसाइयों का शुद्धीकरण कर, उन्हें हिन्दू धर्म में शामिल करा चुके है।
  • योगी के आदेश पर गोरखनाथ मंदिर में होली और दीपावली भी एक दिन बाद मनाई जाती है।
  • योगी की बाघ के बच्चे को दूध पिलाने की तस्वीरें सामने आ चुकी है।
  • पाँचवी बार सांसद बनने पर योगी ने संस्कृत में शपथ ली थी।
  • योगी आदित्यनाथ सबसे पहले 19 मार्च सन् 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।
  • वे अपने बगावती तेवरों के लिए जाने जाते हैं। सन् 2007 के यूपी चुनाव में उन्‍होंने पसंदीदा 100 उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट भाजपा को भेजी थी। मांग नहीं मानने पर उनका पार्टी से मतभेद हो गया। बाद में राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के हस्‍तक्षेप से यह विवाद सुलझा था।
  • योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के 21वें और साथ ही वर्तमान में भी यूपी के मुख्यमंत्री है।
  • योगी उत्तर प्रदेश के तीसरे सबसे युवा मुख्यमंत्री बने है। उनके साथ उत्तर प्रदेश में पहली बार 2 उपमुख्यमंत्री भी बनाए गए है।
  • योगी पर दंगा भड़काने और हत्या के प्रयास जैसे 3 केस भी दर्ज है।
  • सन् 2017 के चुनाव में योगी ने करीब 200 से भी ज़्यादा रैलियां की और उसका नतीजा सबके सामने है।
  • योगी अविवाहित है, भारत में इस वक़्त 5 अविवाहित CM है, जिनमें से एक योगी आदित्यनाथ भी है।
  • सूत्रों के मुताबिक योगी की कुल संपत्ति करीब 72 लाख है।
  • योगी आदित्यनाथ यूपी के पहले ऐसे मुख्यमंत्री है जो लगातार दो बार इस पद पर पहुंच कर इतिहास रच दिया है। और साथ ही वे पूरे 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद सत्ता में लौटने वाले पहले मुख्यमंत्री है।

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें और लाइक करें। आपका समर्थन हमें और उत्साहित करेगा। धन्यवाद।

Share your love
अभिषेक प्रताप सिंह

अभिषेक प्रताप सिंह

राम-राम सभी को मेरा नाम अभिषेक प्रताप सिंह हैं, मैं मध्य प्रदेश का रहना वाला हूँ। हिन्दीअस्त्र पर मेरी भूमिका आप सभी तक ज्ञानवान और मजेदार आर्टिकल पहुंचाना है, ताकि आपको हर दिन नई जानकारी प्राप्त हो सके।

Articles: 111

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *