करोड़ो लोगों के चहते विराट कोहली के बारे में 25 रोचक तथ्य

करोड़ो लड़कियों के चहिते “विराट कोहली” पर हर हिंदुस्तानी को गर्व है क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए जितने कीर्तिमान उन्होंने रचे है उतने शायद ही किसी युवा खिलाड़ी ने रचे होंगे। तो आइये जानते है विराट से जुड़े कुछ ऱोचक तथ्य हिंदी में।

  • विराट का जन्म 5 नवम्बर 1988 को दिल्ली में हुआ था। विराट सिर्फ 27 साल के है मगर उनके नाम पर बड़े-बड़े रिकार्ड्स है।
  • विराट वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान है।
  • विराट के पिता एक वकील थे।
  • कोहली के नाम पर एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड है।
  • सन् 2013 में कोहली ने पहली बार वनडे बल्लेबाज की सूचि मे शीर्ष स्थान पाया था।
  • आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन कोहली अपने पिता की मृत्यु के दिन कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में दिल्ली के लिए खेल रहे थे।
  • कोहली सन् 2008 में मलेशिया मे हुई अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप में विजयी भारतीय टीम के कप्तान थे।
  • कोहली ने अपने पहले वन-डे मैच में 12 रन बनाए थे।
  • कोहली वह पहले भारतीय है जिन्होंने अपने पहले विश्वकप(2011) में ही शतक जड़ा था।
  • कोहली को उनके साथी खिलाड़ी “चीकू” कहकर भी बुलाते है।
  • कोहली दुनिया के उन 8 क्रिकेटरों में से एक है जिन्होंने 20 से ज़्यादा एक दिवसीय शतक लगाए है।
  • इतना ही नहीं कोहली सबसे तेज़ 20 एक दिवसीय शतक बनाने वाले खिलाडी भी है।
  • कोहली वन-डे इंटरनेशनल में लगातार 3 साल तक 1000 से ज़्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाडी है।
  • कोहली ने भारत के लिए खेलते हुए सबसे तेज़ 1000,3000,4000 और 5000 रन बनाए है।
  • विराट ने गुडलक के लिए अपने कंधे एक ड्रैगन का टैटू बनवाया है।
  • विराट सन् 2012 में दुनिया के सबसे अच्छे कपडे पहनने वाले पुरुषों में से एक थे।
  • कोहली के नाम सन् 2012 में वन-डे और टेस्ट मैचों में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी है
  • सन् 2014 में कोहली को दूसरा सबसे ज़्यादा मार्केटेबल खिलाड़ी माना गया था।
  • सचिन और सुरेश रैना के बाद विराट वह तीसरे भारतीय बल्लेबाज़ है जिसने 22 वर्ष से कम उम्र में 2 वन-डे सेंचुरी बनाई है।
  • पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी वन-डे पारी खेलने का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम ही है।
  • सन् 2012 में कोहली को ICC द्वारा ” ICC ODI Cricketer of the year ” चुना जा चूका है।
  • कोहली बहुत ही गुस्सेल है वह मैदान पर अक्सर किसी न किसी से भीड़ जाते है।
  • बॉलीवुड की “करिश्मा कपूर” को विराट कोहली का पहला प्यार माना जाता है।
  • 100 शतक पुरे करने के बाद सचिन ने कहा था कि उनकी तरह यह कारनामा विराट कोहली कर सकता है।
  • क्रिकेट के बाद कोहली का दूसरा पसंदीदा खेल “फुटबॉल” है।

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें और लाइक करें। आपका समर्थन हमें और उत्साहित करेगा। धन्यवाद।

Share your love
अभिषेक प्रताप सिंह

अभिषेक प्रताप सिंह

राम-राम सभी को मेरा नाम अभिषेक प्रताप सिंह हैं, मैं मध्य प्रदेश का रहना वाला हूँ। हिन्दीअस्त्र पर मेरी भूमिका आप सभी तक ज्ञानवान और मजेदार आर्टिकल पहुंचाना है, ताकि आपको हर दिन नई जानकारी प्राप्त हो सके।

Articles: 111

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *