नीता अंबानी से जुड़े 10 रोचक तथ्य | 10 Interesting Facts About Nita Ambani

हेलो दोस्तों! हिन्दीआस्त्र के एक और ज्ञानवान पोस्ट में आप सभी का स्वागत है। आज हम आपको नीता अंबानी की जिंदगी से जुड़े 10 रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे, जो आप शायद ही जानते होंगे, तो आइए जानते हैं।

हमेशा लाइम लाइट में रहने वाली नीता अंबानी की लाइफ वैसे तो ग्लैमर से भरी है। पर बहुत कम लोगों को पता है कि वे असल जिंदगी में एक आम आदमी की तरह ही साधारण लाइफ बिताना पसंद करती हैं।

ऐसी महिला, जिसका पति देश का सबसे अमीर व्‍यक्ति हो और जिसे सारी सुख सुविधाएं हासिल हों तो उस महिला के लिए जो चीज हासिल करना सबसे मुश्किल होता है वह है अपनी व्‍यक्तिगत पहचान। नीता ने यह पहचान अपने दम पर हासिल करने की भरपूर कोशिश की है और वो इसमें पूरी तरह कामयाब हुई हैं।

  • नीता भरतनाट्यम की कुशल नृत्‍यांगना हैं। साधारण परिवार से नाता रखने वाली नीता को धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन ने एक सांस्‍कृतिक कार्यक्रम में नृत्‍य करते हुए देखा था और तभी उनकी कला से प्रभावित होकर उन्‍हें मुकेश के लिए पसंद का लिया था।
  • रिश्ते के लिए खुद धीरू भाई ने नीता के घर फोन किया पर नीता इसे मजाक समझ बैठीं, फिर पिता के कहने पर धीरू भाई के घर पर मुकेश और परिवार से मुलाकात की।
  • जब नीता की शादी की बात चल रही थी तब वो एक स्‍कूल में टीचर की नौकरी कर रहीं थीं। शादी से पहले नीता ने ये शर्त रखी थी कि उन्‍हें नौकरी छोड़ने नहीं कहा जाएगा।
  • नीता के एक स्टूडेंट के मां-बाप ने उन्हें 1987 वर्ल्ड कप मैच की टिकट लाकर दी थी और मैच देखने का ऑफर किया, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया था।
  • बाद में उसी मैच में नीता अंबानी स्टेडियम के प्रेसिडेंट बॉक्स में वीआईपी सीट में बैठी हुई थी और जब स्टूडेंट के पेरेंट्स ने देखा तो वो चौंक गए। पता चला कि उनके बेटे की टीचर कोई आम महिला नहीं, बल्कि अंबानी खानदान की बहू है।
  • नीता रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और फाउंडर हैं और इसी के जरिये उन्होंने आपदा राहत, शिक्षा और स्वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में काफी काम किया है।
  • नीता अंबानी मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम की सह-मालकिन भी हैं। जब ये जिम्‍मेदारी इन्‍होंने ली थी तब ये क्रिकेट के बारे में कुछ नहीं जानती थीं पर बाद में पूरी जानकारी हासिल की और टीम की बेहतरी के लिए गहरा होमवर्क किया।
  • डांस उनके लिए एक मेडीटेशन की तरह है। रिलायंस फाउंडेशन, आईपीएल और बाकी खेलों को संभालने वाली नीता अंबानी अपना स्ट्रेस भी इसी से उतारती हैं। नीता को स्विमिंग और अपने बच्चों के साथ समय बिताना भी काफी पसंद है।
  • नीता अंबानी भारत की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल हैं। 2016 में फोर्ब्स मैगजीन ने उन्हें एशिया की सबसे शक्तिशाली महिला कारोबारी का खिताब दिया था। वह अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य बनने वाली पहली भारतीय महिला हैं। इन्‍हें राष्‍ट्रीय खेल प्रोत्‍साहन अवार्ड भी मिला है।
  • जब इनके ग्रुप के स्‍कूलों में एडमिशन शुरू होता है तब ये अपना फोन बंद कर देती हैं, ऐसा ये फोन पर होने वाली सिफारिशों से बचने के लिए करती हैं क्‍योंकि उनका फोकस हमेशा एजुकेशन क्‍वालिटी पर रहता है।

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें और लाइक करें। आपका समर्थन हमें और उत्साहित करेगा। धन्यवाद।

Share your love
अभिषेक प्रताप सिंह

अभिषेक प्रताप सिंह

राम-राम सभी को मेरा नाम अभिषेक प्रताप सिंह हैं, मैं मध्य प्रदेश का रहना वाला हूँ। हिन्दीअस्त्र पर मेरी भूमिका आप सभी तक ज्ञानवान और मजेदार आर्टिकल पहुंचाना है, ताकि आपको हर दिन नई जानकारी प्राप्त हो सके।

Articles: 111

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *