SDM Full Form & Meaning in Hindi 2023 | एसडीएम की पूरी जानकारी हिंदी में

SDM Full Form in Hindi | एक जिले में कितने एसडीएम होते हैं | एसडीएम के कार्य क्या होते हैं और तहसीलदार और एसडीएम के बीच का अंतर है| एसडीएम कार्यालय|एसडीएम कैसे बने | DM का फुल फॉर्म |एसडीएम कहां बैठता है। आज के इस पोस्ट में हम ऊपर दिए गए सभी सवालों के जवाब जानेंगे।

दोस्तों आप सभी ने कभी ना कभी SDM का नाम तो सुना होगा। जब भी हमे अपने एरिया में कोई सरकारी काम होता है तो हमे अपने एरिया के SDM के पास जाना पड़ता है। तो आप सोच सकते है की SDM की Power क्या होती है।

ऐसे में SDM बनने का विचार आपके मन में भी आता है तो दोस्तों में इस पोस्ट में हम आपको बताने वाला है की SDM Full Form Kya Hai, SDM Kaise Banate Hai या Full Form of SDM in Hindi, एसडीएम की सैलरी क्या होती है, इत्यादि।

आप सभी जानते है कि जिंदगी में कामयाब होने के लिए अच्छी तनख्वाह या सरकारी नौकरी का होना जरूरी है इसीलिए सब अपनी इच्छा के अनुसार काम करना पसंद करते हैं इसमें कोई डॉक्टर बनना चाहता है तो कोई इंजीनियर लेकिन सबकी रुचि अलग अलग होती है।

अब आप इस पोस्ट पर आए है तो इसका मतलब है कि आपकी रुचि SDM बनने की है और SDM ka full form जानना चाहते है। लेकिन दोस्तों SDM हर कोई नही बन सकता है यह एक उच्चस्तरीय पद है इसके लिए कई सारे एग्जाम देने पड़ते है जिसमे अक्सर ज्यादातर लोग फेल हो होते है।

इसमें फेल होने के कई सारे कारण होते है जिसमे सबसे मुख्य कारण जानकारी न होने का होता है। लेकिन आपको टेंशन लेने की अवश्यकता नहीं है क्योंकि इस पोस्ट में हम आपको Sdm के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले है जिसके बाद आपके मन मे SDM से जुड़ा कोई भी सवाल नही रहेगा। तो साथियों सबसे पहले जानते है की हिंदी और इंग्लिश में एसडीएम का फुल फॉर्म क्या होता है।

SDM Full Form In Hindi | एसडीएम का फुल फॉर्म क्या है?

एसडीएम का फुल फॉर्म “सब डिविजनल मजिस्ट्रेट” होता है। इसे हिंदी में “उप प्रभागीय न्यायाधीश” कहते हैं। एसडीएम District Magistrate (DM) यानी कि जिला मजिस्ट्रेट के नीचे का पद होता है। इसलिए SDM को ही उप जिला मजिस्ट्रेट भी कहा जाता है।

Full Form of SDM In English

SDM का इंग्लिश में फुल फॉर्म “Sub Divisional Magistrate” होता है।

  • S – Sub
  • D – Divisional
  • M–Magistrate

जैसा कि हम सभी जानते हैं, SDM के कई सारे फुल फॉर्म हो सकते हैं, लेकिन इसके बीच में से यह फुल फॉर्म “Sub Divisional Magistrate (SDM)” सबसे प्रसिद्ध और अधिक प्रचलित होता है, और लोग इसे ही सबसे ज्यादा सर्च करते हैं। आगे इस पोस्ट में हम आपको SDM के अन्य सभी पूरे नाम (फुल फॉर्म) भी बताएंगे, इसलिए कृपया इस पोस्ट को पूरी तरह से पढ़ें।

एसडीएम क्या है और इसका मतलब क्या होता है?

एसडीएम को उप जिला मजिस्ट्रेट कहा जाता है। जो की जिला मजिस्ट्रेट के नीचे का पद होता है। जैसे की हम सभी जानते है की भारत के प्रत्येक राज्यों में जिले होते है और हर जिले को उपखंडों में विभाजित किया जाता हैं। एक उपखंड में एक से ज्यादा तहसील हो सकते है और हर एक उपखंड का नेतृत्व एक SDM को दिया जाता हैं।

एसडीएम इसलिए ही तहसीलदार पर प्रत्यक्ष रूप से नियंत्रण रख सकता है और उस पर कार्रवाई भी कर सकता है। इसका मतलब यह हुआ कि एसडीएम का पद तहसीलदार बड़ा होता है।

एसडीएम के कार्य क्या होते है?

SDM के जिलास्तर और तहसील स्तर पर बहुत से काम होते है जैसे की –

  • वाहनों का प्रमाण पत्र और पंजीकरण करना
  • राजस्व से जुड़े कार्य करना
  • विवाह का पंजीकरण करना
  • जाती प्रमाण पत्र जारी करना
  • हथियार के लाइसेंस जारी करना
  • अपने अधिकार क्षेत्र में चुनाव का काम देखना

उप जिला मजिस्ट्रेट बननें हेतु क्या शैक्षिक योग्यता है

  • आयु 21-40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल होनी चाहिए।
  • आप अगर अंतिम वर्ष में हो तो भी आप SDM के लिए Apply कर सकते हो।

SDM की सैलरी क्या होती है?

वेतन विभाग के अनुसार Sub Divisional Magistrate की सैलरी लगभग 53,000-67,000 के बीच होती है और यह अधिकतम 1,00,000 तक हो सकती है। इसके आलावा उप जिला मजिस्ट्रेट को ये सुविधा भी मिलती है –

  • सरकार की तरफ से सरकारी घर
  • मोबाइल कनेक्शन बिल भत्ते के साथ
  • जीवन साथी को पेंशन
  • यात्राओं का खर्च और ठहरने के लिए उत्तम व्यवस्था
  • सरकारी वाहन के साथ ड्राइवर
  • सुरक्षा गार्ड और एक नौकर भी।

सब डिविजनल मजिस्ट्रेट कैसे बने?

उप प्रभागीय न्यायाधीश एक उच्च प्रशासनिक सेवा पदों में से एक है इस पद को समाज में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। एसडीएम के लिए हर राज्य में प्रशासनिक सेवा के द्वारा परीक्षा आयोजित की जाती है। आप इन दो तरीकों से इस नौकरी को पा सकते है।

आज अपने क्या सीखा

तो दोस्तों हमे उम्मीद है की इस पोस्ट को पढ़कर आपको SDM के बारे में सारी जानकारी मिल गई होगी। हमने इस पोस्ट में SDM full form in Hindi के बारे मे विस्तार से समझाया है इसके अलावा SDM कैसे बने और उसके कर्त्तव्य के साथ साथ वेतन के बारे में भी बताया है।

हम उम्मीद करते है की आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी इसलिए आप इस जानकारी को शेयर जरूर करें और जो भी एसडीएम बनना चाहते हैं उसके साथ इस जानकारी को सांझा करे ताकि उनको भी यह जानकारी मिल सके।

Share your love
अभिषेक प्रताप सिंह

अभिषेक प्रताप सिंह

राम-राम सभी को मेरा नाम अभिषेक प्रताप सिंह हैं, मैं मध्य प्रदेश का रहना वाला हूँ। हिन्दीअस्त्र पर मेरी भूमिका आप सभी तक ज्ञानवान और मजेदार आर्टिकल पहुंचाना है, ताकि आपको हर दिन नई जानकारी प्राप्त हो सके।

Articles: 111

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *