सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय | Surya Kumar Yadav Biography in Hindi

Surya Kumar Yadav Biography in Hindi: जय हिन्द दोस्तों, नमस्कार। आज सुर्यकुमार यादव क्रिकेट की दुनिया में काफी बड़ा नाम बन चुका है और हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। वे दाहिने हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। सूर्यकुमार यादव को “SKY” नाम से भी बुलाते हैं।

सूर्यकुमार यादव के द्वारा मारे गए 360 डिग्री के शॉट्स और आसमान को छूती गेंदें। उनका बैटिंग करने का अंदाज इतना बेखौफ़ है कि वे पूरी निडरता से मैदान में चारों और चौके और छक्कों की मानों बरसात सी कर देते हैं और विरोधी टीम के पसीने छुड़ा देते हैं। इनके द्वारा खेले जाने वाले स्वीप शॉट सबको काफी पसंद आता है। पूरा क्रिकेट जगत इनकी तुलना साउथ अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डी विलियर्स के साथ करता है क्योंकि इनका बैटिंग करने का अंदाज बिलकुल एबी डी विलियर्स की तरह 360 डिग्री वाला ही है।

वे इंडियन क्रिकेट टीम के एक प्रमुख बल्लेबाज बन चुके हैं। सूर्यकुमार का जन्म 14 सितंबर 1990 में हुआ और उनकी उम्र 32 साल है। वे मुंबई, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट, टी20 इंटरनेशनल, और आईपीएल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। दिसंबर 2022 में वे टी20 के आईसीसी रैंकिंग में 890 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर बने हुए हैं। तो दोस्तों, आइये जानते हैं इस बेहतरीन ब्लॉग के द्वारा हम सबके पसंदीदा स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव के जीवन के बारे में।

नामसूर्यकुमार अशोक यादव
उपनामSKY
जन्म का स्थान मुंबई-महाराष्ट्र
जन्म तारीख14 सितंबर 1990
उम्र32 साल (Dec 2022)
पेशा क्रिकेटर (बल्लेबाज)
राशि का प्रकारकन्याराशि
माता एवं पिता का नामस्वप्ना यादव / अशोक कुमार यादव
वैवाहिक स्थितिविवाहित
शादी की तारीख7 जुलाई 2016
पत्नी का नामदेविशां शेट्टी
शिक्षाबीकॉम
स्कूल का नामएटॉमिक एनर्जी जूनियर कॉलेज,
मुंबई ,महाराष्ट्र
कॉलेज का नामपिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स,
कॉमर्स एंड साइंस, मुंबई
ऊंचाई5 Feet 11 Inch
वजन 75 Kg
राष्ट्रीयताभारतीय
गृहनगरमुंबई, महाराष्ट्र
धर्महिन्दू
जातिक्षत्रिय
आंखो का रंगकाला
घरेलु टीमMumbai A, India blue, India Red, West Zone, MCA’s team, India under 23, India A और India C
आईपीएल टीमकोलकाता नाइट राइडर्स और
मुंबई इंडियंस
कोचविनोद यादव एवं चंद्रकांत पंडित और
एचएस कामती

Surya Kumar Yadav Family

सूर्यकुमार यादव के पिताजी का नाम श्री अशोक कुमार है और वह बार्क (भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र) में एक अभियंता (इंजीनियर) हैं। उनकी माताजी का नाम सपना यादव है और वह एक गृहिणी हैं। सूर्यकुमार अपने माता-पिता के एकमात्र संतान हैं।

Surya Kumar Yadav Wife

Surya Kumar Wife – सुर्यकुमार यादव वाइफ का नाम देविशां शेट्टी (Devisha Shetty) है। इन दोनों का विवाह 7 जुलाई 2016 को हुआ। पेशे से देविशां शेट्टी एक डांस कोच हैं और ये दोनों सन् 2012 में मुंबई के ए आर पोद्दार कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स मिले थे। तभी से दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और 4 वर्ष के बाद दोनों शादी के पवित्र बंधन में बांध गए।

Surya Kumar Yadav Education

सूर्यकुमार ने अपनी शुरुआती स्कूल की पढ़ाई एटॉमिक एनर्जी जूनियर कॉलेज, मुंबई, महाराष्ट्र से प्राप्त की है। उसके बाद उन्होंने पिल्लई कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस में दाखिला लिया। जहां से उन्होंने स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

Surya Kumar Yadav Domestic Cricket Career

सूर्यकुमार ने अपना लक्ष्य बचपन से ही तय कर लिया था। पहले वह एक बैडमिंटन के खिलाडी बनाना चाहते थे लेकिन बाद में उनका झुकाव क्रिकेट की तरफ बढ़ा और उन्होंने क्रिकेट को ही अपना करियर चुना। उनके जीवन के पहले क्रिकेट कोच खुद उनके चाचा विनोद यादव ही रहे। अपने चाचाजी से उन्होंने क्रिकेट की कई सारी बारीकियां सीखी और उनकी वजह से ही सूर्यकुमार यादव आज एक बहुत बड़े खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं।

सूर्यकुमार ने मुंबई क्रिकेट टीम से अपने डोमेस्टिक क्रिकेट करियर की शुरुआत सन् 2010-11 में रणजी ट्रॉफी से की। उन्होंने अपना पहला रणजी मैच सन् 2010-11 में दिल्ली क्रिकेट टीम के विरुद्ध खेला। अपने पहले ही मैच में उन्होंने बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने उस मैच में अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण 73 रन बनाए।

फरवरी 2010 में उन्होंने अपना पहला List A (LA) मैच मुंबई की ओर से गुजरात की विरुद्ध खेला। इस मैच में उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में 41 रन बनाए।

सन् 2018-19 और 2019-20 में इन्हें इंडिया की टीम से देवधर ट्रॉफी के लिए चुना गया। बाद में सन् 2020-21 में इन्हें सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम के कप्तान के तौर पर चुना गया। इंडियन डोमेस्टिक क्रिकेट में वह Mumbai A, India Blue, India Red, West Zone, MCA की टीम, India under 23, India A और India C इन टीमों के लिए खेले।

Surya Kumar Yadav IPL Career

दोस्तों, आईपीएल ने हमारे देश को कई सारे प्रतिभावान खिलाड़ियों को दिए हैं, जिनमें से सूर्यकुमार यादव भी एक है। सन् 2012 में पहली बार इनका चुनाव आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम में हुआ। इन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा तो सही, लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला इस वजह से वे सन् 2012 के आईपीएल में नहीं खेल पाए।

लेकिन सन् 2014 में इन्हें शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाईट राइडर्स ने काफी महंगे दामों पर खरीदा और इस प्रतिभावान खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर लिया। कोलकाता नाईट राइडर्स के ओर से इन्होने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और वे 3 साल तक इस टीम की ओर से खेलते रहे।

कोलकाता नाईट राइडर्स की ओर से लगातार 3 साल के अच्छे प्रदर्शन की वजह से उन्हें एक बार फिर से मुंबई इंडियंस की टीम ने सन् 2017 की आईपीएल नीलामी में 3 करोड़ रुपये में खरीदा और वे 2017 की आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए। और इस मूल्य पर वे खरे भी उतरे। उन्होंने सन् 2018, 2019, 2020 और 2021 में अपनी टीम मुंबई इंडियंस के लिए काफी बढ़िया प्रदर्शन किया और सन् 2019 और सन् 2020 में अपनी टीम को आईपीएल का खिताब दिलवाया।

Surya Kumar Yadav International Cricket Career

डोमेस्टिक क्रिकेट और आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद सूर्यकुमार को इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण करने के लिए काफी लम्बे समय तक इंतजार करना पड़ा। जब उनकी उम्र ३० साल की थी, तब उन्हें पहली बार भारत की इंटरनेशनल टीम में शामिल किया गया। इन्होने अपने T20 इंटरनेशनल का डेब्यू 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ किया, हालांकि इस मैच में उन्हें बैटिंग करने का मौका नहीं मिला।

लेकिन इसके अगले ही मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका मिला और 18 मार्च 2021 को उन्होंने T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत की। और वह T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अपने करियर की शुरुआत करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। और उन्होंने वन डे इंटरनेशनल का डेब्यू 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका टीम के खिलाफ किया था।

Surya Kumar Yadav Stats

FormatMatchesRunsHighest100s50sSR
First Class775326200142662.68
List A1183238134*319103.74
ODI163846402100.52
T20 Int.421408117212180.97
IPL123264482016136.8
Share your love
अभिषेक प्रताप सिंह

अभिषेक प्रताप सिंह

राम-राम सभी को मेरा नाम अभिषेक प्रताप सिंह हैं, मैं मध्य प्रदेश का रहना वाला हूँ। हिन्दीअस्त्र पर मेरी भूमिका आप सभी तक ज्ञानवान और मजेदार आर्टिकल पहुंचाना है, ताकि आपको हर दिन नई जानकारी प्राप्त हो सके।

Articles: 111

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *