एप्पल कंपनी के बारे में 20 रोचक और मजेदार तथ्य

एप्पल कंपनी दुनिया की सबसे शक्तिशाली कंपनियों में से एक है। इस कंपनी के प्रोडक्ट लॉन्च होते ही सेल हो जाते हैं। एप्पल कंपनी ने अपनी बढ़िया छवि अपने उत्पादों की बेहतरीन टेक्नोलॉजी के कारण बनाई है। एप्पल के आईमैक, मैकिंटोश, एप्पल-2, आईफोन, आईपॉड और आईपैड ने पूरी दुनिया में घूम मचा रखी है। आइए हम आपको इस कंपनी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताते हैं।

  1. एप्पल कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स हैं जिन्होंने अपने 2 दोस्तों Steve Wozniak और Ronald Wayne के साथ मिलकर 1 अप्रैल 1976 को इसकी स्थापना की थी। सबसे रोचक बात ये है कि उनकी उम्र उस समय मात्र 21 साल थी।
  2. स्टीव जॉब्स ने एप्पल कंपनी की शुरुआत 1300 डॉलर मे अपने घर के गेराज से की थी।
  3. एप्पल कंपनी की कमाई 25-30 लाख प्रति मिनट है।
  4. एप्पल  Mac dbook की बैटरी ‘बुलेटप्रूफ’ होती है, यानी अगर कोई आपको गोली भी मारे और बीच में एप्पल Macebook आ जाये तो आपकी जान बच सकती है।
  5. 2014 के पहले 3 महीनों में एप्पल कंपनी की कुल कमाई गूगल, फेसबुक और अमेज़ॅन की कुल कमाई से भी ज्यादा थी।
  6. एप्पल की कपंनी में लगभग 1 लाख 15 हजार कर्मचारी हैं जिनमे भारतीयों की अछि खासी संख्या है।
  7. एप्पल फ़ोन का अपना एप्पल स्टोर होता है इसमें हैरानी की बात ये है की एप्पल स्टोर के 50% से भी ज्यादा apps अभी तक कभी भी डाउनलोड नही हुए है।
  8. एप्पल samsung के बाद दुनिया की सबसे ज्यादा मोबाइल बेचने वाली कपंनी है।
  9. एप्पल कंपनी का पहला प्रोडक्ट Apple-1 Computer था। Apple-1 को सफ़ल बनाने के लिए तकनीक और डिज़ाइन का जिम्मा वोजनैक के पास था, जबकि मार्केटिंग का जिम्मा स्टीव के पास।
  10. वर्तमान समय में Apple दुनिया की सबसे ज्यादा मूल्यवान (Valuable) कंपनी है जिसकी मार्केट वैल्यू 612 अरब डॉलर यानि कि लगभग 41 लाख करोड़ रूपए है।
  11. एप्पल के हेडक्वाटर में काम करने वाले कर्मचारियों की सलाना कमाई औसतन 80 लाख रूपए से ज्यादा है।
  12. साल 2014 में एप्पल ने हर दिन लगभग 3 लाख 40 हज़ार मोबाइल बेचे थे।
  13. Apple के हर iPhone में 0.034 ग्राम सोना और 0.34 ग्राम चांदी होती है।
  14. Apple में नौकरी करने वाला हर तीसरा आदमी भारतीय है।
  15. एप्पल कंपनी ने अपने शुरुआती दौर में मंदी का सामना किया था। 1976 में APPLE-I कम्प्यूटर के कुछ ऑर्डर कंपनी को मिले थे, इन्हें पूरा करने के लिए ना तो जॉब्स के पास और ना वॉजनिएक (एप्पल के पार्टनर) के पास इस ऑर्डर को पूरा करने के पैसे थे। तो मंदी से निपटने के लिए जॉब्स और वॉजनिएक ने अपना सामान बेचना शुरू कर दिया था। जहां जॉब्स ने अपने पसंदीदा वॉल्सवेगन वैन बेंच दी थी।
  16. Steve jobs को कंपनी ने 1985 में बेदखल कर दिया था उनकी 1996 में फिर से कंपनी में वापसी हुई।
  17. अकेले Apple कंपनी के दम पर Steve Jobs 25 साल की उम्र में ही करोड़पति बन गया था।
  18. Apple iPhone के हर विज्ञापन में 9:41 का समय दिखाया जाता है।
  19. इस कंपनी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जापान में एक आदमी iPhone 6 के लिए 7 महीने तक लाइन में लगा था।
  20. इस बात के ज्यादा चांस है कि आपको Harvard university में Admission मिलने की बजाय Apple कंपनी में Job जल्दी मिल जाए।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें और लाइक करें। आपका समर्थन हमें और उत्साहित करेगा। धन्यवाद।

Share your love
अभिषेक प्रताप सिंह

अभिषेक प्रताप सिंह

राम-राम सभी को मेरा नाम अभिषेक प्रताप सिंह हैं, मैं मध्य प्रदेश का रहना वाला हूँ। हिन्दीअस्त्र पर मेरी भूमिका आप सभी तक ज्ञानवान और मजेदार आर्टिकल पहुंचाना है, ताकि आपको हर दिन नई जानकारी प्राप्त हो सके।

Articles: 111

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *