सोनिया गांधी से जुड़े 10 रोचक तथ्य | 10 Interesting Fact About Sonia Gandhi

हैलो दोस्तों, हिंदीयास्त्र में आपका स्वागत है। आज हम आपको सोनिया गांधी से जुड़े 10 ऐसे रोचक तथ्य बताएंगे, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

साल 1998 से 2017 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी को कौन नहीं जानता है। दुनिया की सबसे सशक्त महिलाओं में शुमार रहीं सोनिया गांधी का असली नाम सोनिया एंटोनिया मायनो है। 9 दिसंबर 1946 को सोनिया का जन्म वैनेतो, इटली के एक छोटे से गाँव लूसियाना में हुआ था। उन्होंने हर तरह की परिस्थितियों के बावजूद कांग्रेस पार्टी को एक संगठन के रूप में बाधकर रखा।

पति की हत्या होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनसे पूछे बिना उन्हें कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर दी पर सोनिया ने इसे स्वीकार नहीं किया था। हालांकि बाद में परिस्थितियां बदलीं और उन्होंने राजनीति में कदम रख दिया। उनके राजनीतिक सफर को देखते हुए ‘स्पैनिश लेखक और पत्रकार’ ‘जेवियर मोरो’ ने उनके जीवन पर ‘एल सारी रोजो’ (द रेड साड़ी) नामक एक किताब भी लिखी है। आज हम आपको उनके बारे में कुछ ऐसी जानकारियां देंगे जिनसे अधिकतर लोग अनजान हैं।

सोनिया गांधी से जुड़े 10 रोचक तथ्य

  1. सोनिया कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में अंग्रेज़ी भाषा का अध्ययन करने गयीं थी जहां उनकी पहली मुलाकात देश के पूर्व पीएम राजीव गांधीं से हुई थी। 1968 में दोनों का विवाह हुआ। जिसके बाद वो भारत में रहने लग गई। शादी से पहले जब सोनिया भारत आई थीं तो अमिताभ बच्‍चन के के घर पर ठहरी थीं। हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन ने ही सोनिया गांधी का कन्यादान किया था।
  2. शादी के कुछ दिनों बाद सोनिया की मां जब इटली लौट गईं तो उनके जाने के बाद हर बेटी की तरह वह उदास रहने लगीं। इंदिरा गांधी ने स्थिति को भांप लिया। उन्होंने सोनिया को एक पत्र लिखा। पत्र में लिखा था, ”हाय सोनिया। हम आपको सिर्फ बताना चाहते हैं कि सभी आपको बहुत प्यार करते हैं। यह बात सोनिया के दिल में बस गई। वह इंदिरा को मम्मी कहकर बुलाती थीं।1983 में सोनिया ने भारतीय नागरिकता स्वीकार की थी।
  3. यह कम ही लोगों को पता है कि सोनिया गांधी कुशल रसोइया हैं। वह प्राय: रेड चिली ऑयल बनाया करती हैं। शादी के बाद के दिनों में वह अपनी सास इंदिरा को स्वादिष्ट पास्ता बना कर खिलाया करती थीं। उनके हाथ के बने गाजर के हलवे की भी बहुत तारीफ होती थी।
  4. सोनिया को हिन्दी भाषा में प्रेमचंद का साहित्य बहुत पसंद है। वह उनके उपन्यास को पढ़ती हैं। ‘गोदान’ उनकी पसंदीदा पुस्तक है। सोनिया कई भाषाओं में दक्ष हैं। वह हिन्दी सहित करीब नौ भाषाएं बोल-पढ़ लेती हैं।
  5. उन्हें हैंडलूम की साड़ियां बहुत पसंद हैं। अपनी शादी में भी उन्होंने गुलाबी रंग की कॉटन की साड़ी ही पहनी थी। 
  6. वह रोज योगा करती हैं। फास्ट फूड से दूर रहती हैं। दाल-रोटी चाव से खाने वाली सोनिया सर्दियों में कॉफी बहुत पीती हैं।
  7. उन्होंने आर्ट और पेंटिंग का भी कोर्स किया है। उन्हें कला की परख है। समय-समय पर विश्व विख्यात कलाकृतियों से प्रेरणा लेती रहती हैं।
  8. यूपीए सुप्रीमो रहीं सोनिया कभी दिल्ली की सड़कों पर राजीव के साथ टहला करती थीं। इंडिया गेट पर आइसक्रीम खाना उन्हें बहुत पसंद था। वह अपनी सास के लिए भी आइसक्रीम ले जाया करती थीं।
  9. बांग्लादेश बनने के बाद शेख मुजीबु उर रहमान जब दिल्ली के दौर पर आए, उस समय सोनिया गर्भवती थीं। फिर भी वह अपनी सास के साथ उनकी आगवानी के लिए एयरपोर्ट गईं। उसके अगले दिन ही प्रियंका गांधी का जन्म हुआ था।
  10. विपक्ष द्वारा हमेशा विदेशी और बाहरी महिला कहलाने का दंश झेलने वाली सोनिया गांधी ने जब यूपीए में प्राण डालकर सत्ता में वापसी कराई थी और पीएम पोस्ट का त्याग किया था। उस दौरान मशहूर शायर मनुव्वर राणा ने उन्हें ‘त्याग की देवी’ और ‘रीयल मदर इंडिया’ कहा था। भाजपा ने भी इसे सोनिया का मास्‍टर स्‍ट्रोक माना था।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें और लाइक करें। आपका समर्थन हमें और उत्साहित करेगा। धन्यवाद।

Share your love
अभिषेक प्रताप सिंह

अभिषेक प्रताप सिंह

राम-राम सभी को मेरा नाम अभिषेक प्रताप सिंह हैं, मैं मध्य प्रदेश का रहना वाला हूँ। हिन्दीअस्त्र पर मेरी भूमिका आप सभी तक ज्ञानवान और मजेदार आर्टिकल पहुंचाना है, ताकि आपको हर दिन नई जानकारी प्राप्त हो सके।

Articles: 111

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *